फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cashew Benefits: सुबह खाली पेट किया जा सकता है काजू का सेवन, फायदे जान आप भी खाने लगेंगे

Fri, 12 Jul 2024 02:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Jul 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
Health Tips: Benefits of eating cashew kaju khane ke fayade
काजू खाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

Cashew Benefits in Hindi: बात अगर ड्राई फ्रूट्स की करें, तो इसमें ज्यादातर लोगों को काजू सबसे ज्यादा पसंद आता है। जहां एक तरफ लोग काजू का सेवन ऐसे ही करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग इसे खीर, हलवे जैसी चीजों में डालकर भी खाते हैं। काजू में मिनरल्स और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होने के कारण ये हमारे शरीर को काफी फायदा पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अगर काजू को सुबह खाली पेट खाया जाए तो इससे आपके शरीर को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। तो बिना देर किए जानते हैं सुबह खाली पेट काजू का सेवन करने के फायदे क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Health Tips: Benefits of eating cashew kaju khane ke fayade
काजू खाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

ये हैं काजू खाने के फायदे:-

पहला फायदा

  • अगर आप सुबह खाली पेट काजू का सेवन करते हैं, तो आपकी स्मरण शक्ति बढ़ सकती है। दरअसल, काजू में विटामिन-बी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे ये फायदा मिलता है। इसलिए आप काजू के कुछ दाने सुबह खाली पेट खा सकते हैं।
Health Tips: Benefits of eating cashew kaju khane ke fayade
काजू खाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

दूसरा फायदा

  • काजू का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो सकता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण ये जल्दी पच जाता है। काजू में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Benefits of eating cashew kaju khane ke fayade
काजू खाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

तीसरा फायदा

  • अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आप काजू का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण ये हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। काजू दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें मोनो सैचुरेटड फैटल पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
Health Tips: Benefits of eating cashew kaju khane ke fayade
काजू खाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : iStock

चौथा फायदा

  • अगर आप काजू का सेवन करते हैं तो इससे आपकी त्वचा और बाल दोनों ही सुंदर हो सकते हैं। काजू खाने से त्वचा में रंगत आती है। काजू में पाए जाने वाला प्रोटीन इसमें मदद करता है।


.......................................................................................................
डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed