बच्चे पैकेट बंद चिप्स बहुत पसंद करते हैं।घर से बाहर निकलते ही बच्चे सबसे पहले खाने के लिए पैकेट बंद चिप्स ही मांगते हैं। अभिभावक भी अक्सर बच्चों के लिए घर में चिप्स के पैकेट लाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चिप्स आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डालती हैं। पैकेट बंद चिप्स से न सिर्फ आपका बच्चा, मोटापे का शिकार हो सकता है बल्कि उसे कई और बीमारियां भी घेर सकती हैं। इसमें डाइबीटीज से लेकर कैंसर तक की बीमारी शामिल है। इतना ही नहीं ये चिप्स आपके बच्चे को हृदय से जुड़ी बीमारियां भी दे सकते हैं। विभिन्न शोधों में इन बातों की पुष्टि की गई है। आइए जानते हैं कितना खतरनाक है बच्चों के लिए पैकेट बंद चिप्स...?
{"_id":"5d1995228ebc3e3c8a2fbbed","slug":"health-disadvantages-of-eating-chips-obesity-and-cancer-risk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपके बच्चे के लिए जहर है पैकेट बंद चिप्स, मोटापा- कैंसर सहित ये घातक बीमारियां हो सकती हैं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आपके बच्चे के लिए जहर है पैकेट बंद चिप्स, मोटापा- कैंसर सहित ये घातक बीमारियां हो सकती हैं
Mon, 01 Jul 2019 03:05 PM IST
ललित फुलारा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 01 Jul 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
चिप्स
चिप्स
पैकेट बंद चिप्स में फैट और कैलोरीज की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इससे वजन बढ़ने और मोटापा की समस्या हो सकती है। 28 ग्राम आलू चिप्स एवं 15 से 20 चिप्स में 10 ग्राम फैट और 154 ग्राम कैलोरीज होती है। 2015 में हुए एक शोध में बताया गया था कि तले हुए आलू चिप्स मोटापे की प्रमुख वजह है।
चिप्स
पैकेट बंद चिप्स से डाइबीटीज और हृदय से जुड़ी बीमारियां का खतरा रहता है। शोधों में यहां तक सामने आया है कि ज्यादा चिप्स खाने से कैंसर तक की बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिप्स
अगर आपका बच्चा लगातार चिप्स खाता है तो उसमें पौषण की कमी हो सकती है। चिप्स में विटामिन और मिनरल बेहद कम मात्रा में होते हैं और शरीर को भरपूर पौषण नहीं मिलता है। चिप्स में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
चिप्स
सोडियम की ज्यादा मात्रा शरीर में जाने से कई बीमारियां हो सकती हैं। इनमें उच्च रक्त चाप से लेकर स्ट्रोक और हार्ट एवं किडनी की बीमारी शामिल हैं। 28 ग्राम आलू चिप्स में 120 मिलीग्राम से लेकर 180 मिलीग्राम सोडियम होता है।