फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए विटामिन-सी क्यों है जरूरी? इसकी कमी पूरी करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Tue, 10 Nov 2020 11:54 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 10 Nov 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of vitamin c is essential for our health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन-सी हमारी सेहत के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। इससे भरपूर चीजों के रोजाना सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन-सी के नियमित उपयोग से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस विटामिन की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें इस विटामिन को खाद्य पदार्थों के जरिए लेना होता है। आइए जानते हैं विटामिन-सी के फायदों के बारे में और साथ ही यह भी कि इसकी कमी को पूरा करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

Health benefits of vitamin c is essential for our health
- फोटो : Pixabay

अगर शरीर में विटामिन-सी की कमी हो तो मसूड़ों में खून आना, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा का रूखापन और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे निजात पाने के लिए जरूरी है कि आप वैसी चीजों का सेवन करें जो विटामिन-सी से भरपूर हों।  

Health benefits of vitamin c is essential for our health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विटामिन-सी की कमी से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है और संक्रमण की संभावना तो ज्यादा रहती ही है। अगर आप विटामिन-सी की भरपूर मात्रा लेते हैं तो यह किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of vitamin c is essential for our health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विटामिन-सी आंखों के लिए लाभकारी होता है। इसके अलावा विटामिन-सी रक्त कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम होता है। यह कोशिकाओं में खून के बहाव को सामान्य बनाए रखने में भी मदद करता है। 

विज्ञापन
Health benefits of vitamin c is essential for our health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए आपको फल और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। पालक, टमाटर, मूली के पत्ते, हरा धनिया, कटहल आदि विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा फलों में केला, नारंगी, नींबू, अंगूर, संतरा में भी विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन चीजों का नियमित रूप से सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।  

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed