फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: स्प्राउट्स खाना सेहत के लिए है विशेष लाभदायक, कई प्रकार के पोषक तत्वों से होता है भरपूर

Tue, 02 Nov 2021 11:45 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
health benefits of sprouts for breakfast
अंकुरित अनाज खाने के फायदे - फोटो : getty images

तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक होता है। विशेषकर सुबह के नाश्ते की पौष्टिकता पर सबसे अधिक जोर दिया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात के करीब 8-10 घंटे खाली पेट के बाद शरीर को ऊर्जा के लिए स्वस्थ आहार की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि स्प्राउट्स का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्प्राउट्स में कई प्रकार के अनाज को अंकुरित करके उनका सेवन किया जाता है। सेहत के लिए यह कई प्रकार से फायदेमंद माने जाते हैं। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अनाज को अंकुरित करके इनका सेवन करना ज्यादा लाभदायक होता है। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, अनाज को पानी में भिगोने से इसके बाहरी आवरण और झिल्लियां नरम हो जाती हैं जिससे उनमें मौजूद पोषक तत्वों का सही से अवशोषण हो पाता है। यह गैस पैदा करने वाले स्टार्च को भी खत्म करते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि स्प्राउट्स का सेवन सेहत के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है?

health benefits of sprouts for breakfast
पाचन में होता है आसान - फोटो : Pixabay

पाचन में होता है आसान
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक अनाज को अंकुरित करने से उनमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। यह पाचन को ठीक रखने के साथ मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में सहायक माना जाता है।  कब्ज को रोकने में भी इसे मददगार माना जाता है। पाचन तंत्र को स्वास्थ रखने के लिए स्प्राउट्स में फाइबर युक्त चीजों को जरूर शामिल करें।

health benefits of sprouts for breakfast
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन कम करने में सहायक
स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा अधिक जबकि कैलोरी कम होती है। स्प्राउट्स खाने से आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा जिससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है, वजन कम करने में यह तरीका काफी कारगर हो सकता है। इसके अलावा स्प्राउट्स में मौजूद अनाज कई प्रकार के पोषक गुणों से भरपूर होते हैं जो आसानी से वजन कम करने में सहायक माने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of sprouts for breakfast
इम्यूनिटी को कैसे मजबूत करें? - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद
स्प्राउट्स से पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए और सी प्राप्त कर सकते हैं जिसे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में आवश्यक माना जाता हैं। स्प्राउट्स में विटामिन-ए की मात्रा दस गुना तक बढ़ जाती है। विटामिन-ए की उच्च मात्र शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाती है, जिससे आपको संक्रमण, सामान्य सर्दी, फ्लू जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।

विज्ञापन
health benefits of sprouts for breakfast
एनीमिया की समस्या के उपाय - फोटो : iStock
एनीमिया की समस्या होगी दूर
आयरन की कमी के कारण एनीमिया हो सकता है। इससे निपटने के लिए आप अपने आहार में स्प्राउट्स को शामिल कर सकते हैं। स्प्राउट्स में आयरन के साथ कई अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति करने की क्षमता होती है। यही कारण है कि सेहत के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed