फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: रोज सुबह खाएं एक मुट्ठी भीगे हुए काले चने, दूर होगी इन पोषक तत्वों की कमी

Fri, 19 Nov 2021 11:39 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 19 Nov 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
health benefits of soaked black chickpeas for weight loss and digestion
भीगे हुए काले चने के फायदे - फोटो : istock

हम सभी के घरों में काले चने का सेवन वर्षों से किया जाता रहा है। काले चने को भिगोकर खाना सेहत के लिए और भी फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना सुबह-सुबह अगर नाश्ते में एक मुठ्ठी काला चना खाया जाए तो इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जा सकता है। काले चने को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह जब वे नरम हो जाएं तो इसका सेवन किया जा सकता है। हालांकि इसकी मात्रा को ध्यान में रखना आवश्यक होता है, अधिक मात्रा में इसके सेवन से दस्त की समस्या हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भीगे हुए काले चने में कई प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि रोज सुबह इसका सेवन सेहत के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है?

health benefits of soaked black chickpeas for weight loss and digestion
पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं काले चने - फोटो : istock

प्रोटीन और आयरन से भरपूर
शाकाहारी लोगों के लिए भोजन के माध्यम से प्रोटीन प्राप्त करना बड़ी चुनौती रहती है, ऐसे लोगों के लिए भीगे हुए काले चने का सेवन काफी लाभदायक हो सकता है। भीगे हुए काले चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इसके अलावा अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो आहार में काले चने को जरूर शामिल करना चाहिए। यह आयरन से भरपूर होता है और शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में मदद करता है।

health benefits of soaked black chickpeas for weight loss and digestion
पाचन को रखता है ठीक - फोटो : pixabay

पाचन को करता है मजबूत
भीगे हुए काले चने फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर से सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक है। नियमित रूप से काले चने खाने से कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of soaked black chickpeas for weight loss and digestion
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
वजन कम करने में है मददगार
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अधिक वजन की समस्या है और वह वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए भीगे हुए काले चने खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, काले चने में फाइबर भी उच्च मात्रा में होता है जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इस वजह से आपको अस्वस्थ्यकर स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होती है और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
health benefits of soaked black chickpeas for weight loss and digestion
कोलेस्ट्रॉल को रखता है नियंत्रित - फोटो : Pixabay
कोलेस्ट्रॉल के स्तर करता है कम
काले चने में घुलनशील फाइबर होता है जो पित्त एसिड नियंत्रित रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। काले चने में मौजूद डाइट्री फाइबर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहतर बने रहने से हृदय रोगों के विकसित होने का जोखिम भी कम होता है।


------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed