Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
किशमिश तो आपने बहुत खाया होगा, क्योंकि यह सबसे लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स में से एक है। दरअसल, किशमिश अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसे धूप में तब तक सुखाया जाता है, जब तक कि इसका रंग सुनहरा या हल्का काला नहीं हो जाता है। किशमिश को कई लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता है। यह विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और सोडियम आदि से भरपूर होता है। किशमिश खाने के वैसे तो कई लाभ हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि किशमिश का पानी भी फायदेमंद होता है? यह स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं किशमिश के पानी के फायदों के बारे में...
{"_id":"608ad6499a26636d860256ba","slug":"health-benefits-of-raisin-water-home-remedies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: एक गिलास किशमिश का पानी देता है गजब के फायदे, इन बीमारियों को रखता है कोसों दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: एक गिलास किशमिश का पानी देता है गजब के फायदे, इन बीमारियों को रखता है कोसों दूर
Fri, 30 Apr 2021 08:21 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 30 Apr 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
किशमिश पानी के फायदे
- फोटो : iStock
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लिवर के लिए है फायदेमंद
- नियमित रूप से किशमिश के पानी के सेवन से लिवर की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है। साथ ही यह शरीर से गंदगी को बी बाहर निकालता है और खून को साफ बनाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन (रक्त प्रवाह) काफी अच्छा रहता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एनीमिया से बचाता है
- किशमिश के पानी में ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल) को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर एनीमिया से ग्रसित नहीं होता, क्योंकि शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने से एनीमिया की बीमारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिल की बीमारियों को रखता है कोसों दूर
- किशमिश का पानी दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से दिल की बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। दरअसल, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे स्ट्रोक, हाई बीपी और हार्ट अटैक से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पेट के लिए भी है फायदेमंद
- किशमिश का पानी पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप एसिडिटी के शिकार हैं या फिर आपको खाना पचाने में दिक्कत होती है तो आपको नियमित रूप से किशमिश के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से किडनी भी स्वस्थ रहती है।
