फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: एक गिलास किशमिश का पानी देता है गजब के फायदे, इन बीमारियों को रखता है कोसों दूर

Fri, 30 Apr 2021 08:21 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of raisin water home remedies
किशमिश पानी के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


किशमिश तो आपने बहुत खाया होगा, क्योंकि यह सबसे लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स में से एक है। दरअसल, किशमिश अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसे धूप में तब तक सुखाया जाता है, जब तक कि इसका रंग सुनहरा या हल्का काला नहीं हो जाता है। किशमिश को कई लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता है। यह विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और सोडियम आदि से भरपूर होता है। किशमिश खाने के वैसे तो कई लाभ हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि किशमिश का पानी भी फायदेमंद होता है? यह स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं किशमिश के पानी के फायदों के बारे में... 

Health benefits of raisin water home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लिवर के लिए है फायदेमंद 

  • नियमित रूप से किशमिश के पानी के सेवन से लिवर की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है। साथ ही यह शरीर से गंदगी को बी बाहर निकालता है और खून को साफ बनाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन (रक्त प्रवाह) काफी अच्छा रहता है। 
Health benefits of raisin water home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एनीमिया से बचाता है 

  • किशमिश के पानी में ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल) को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर एनीमिया से ग्रसित नहीं होता, क्योंकि शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने से एनीमिया की बीमारी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of raisin water home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल की बीमारियों को रखता है कोसों दूर 

  • किशमिश का पानी दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से दिल की बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। दरअसल, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे स्ट्रोक, हाई बीपी और हार्ट अटैक से बचने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Health benefits of raisin water home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट के लिए भी है फायदेमंद 

  • किशमिश का पानी पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप एसिडिटी के शिकार हैं या फिर आपको खाना पचाने में दिक्कत होती है तो आपको नियमित रूप से किशमिश के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से किडनी भी स्वस्थ रहती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed