प्याज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि इसका उपयोग प्राचीन काल से ही होता आ रहा है। दरअसल, प्याज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, सेलेनियम और फास्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इसके साथ ही प्याज विटामिन सी, विटामिन बी 6 और फाइबर का एक अच्छा स्रोत भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, प्याज कम भूख वाले लगने की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। अब ये तो हो गई प्याज की बात, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि प्याज के छिलके कितने फायदेमंद होते हैं? आइए जानते हैं प्याज के छिलकों के फायदों के बारे में...
{"_id":"5fa19a028ebc3e9bbd5f5cec","slug":"health-benefits-of-onion-peels-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्याज का छिलका भी होता है शरीर के लिए फायदेमंद, इन समस्याओं से दिलाता है छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
प्याज का छिलका भी होता है शरीर के लिए फायदेमंद, इन समस्याओं से दिलाता है छुटकारा
Tue, 03 Nov 2020 11:35 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
गले के दर्द से दिला सकता है राहत
- प्याज का छिलका गले के दर्द से तुंरत आराम दिला सकता है। इसके लिए आप प्याज का छिलके को पानी में उबालकर छान लें और उसे ठंडा करने के बाद उसका सेवन करें। साथ ही प्याज के पानी का भी दिनभर में कम से कम दो बार सेवन करें। इससे गले के दर्द में राहत मिलेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दाग-धब्बों से दिला सकता है छुटकारा
- जो लोग चेहरे पर दाग-धब्बे की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए प्याज का छिलका फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए प्याज के छिलकों का एक पेस्ट तैयार करें और उसमें शहद और हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को रोजाना 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा नियमित तौर पर करने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
- प्याज के छिलकों का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है, जिससे हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए आप पहले प्याज के छिलके को आठ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें और उसके बाद उसका सेवन करें। आप प्याज के छिलके का पानी भी पी सकते हैं। हालांकि उसका स्वाद थोड़ा अजीब हो सकता है, इसलिए उसमें शहद डालकर पीएं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।