अगर आपको डायबिटीज है तो लौकी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लौकी में 92 प्रतिशत पानी और 8 फीसदी फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण साबित होता है। दरअसल, लौकी में चीनी और ग्लूकोज की मात्रा न के बराबर होती है। गौरतलब है कि दुनियाभर में डायबिटीज के रोगियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, साल 2025 तक डायबिटीज रोगियों की संख्या 175 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। हालांकि, हाइपोग्लाइसेमिक दवाओं या इंसुलिन के अलावा सही आहार टाइप-2 डायबिटीज में मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं लौकी कैसे इस बीमारी में फायदेमंद होती है...
डायबिटीज में रामबाण इलाज है लौकी, जानें इसके फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन