फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाजवाब स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है कुल्हड़ वाली चाय

Fri, 02 Oct 2020 03:35 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 02 Oct 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of kulhad wali chai know how to beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चाय के शौकीन आपको हर जगह हर घर में मिल जाएंगे। इसपर भी बात अगर कुल्हड़ वाली चाय की हो तो लोगों के मुंह से निकल ही जाता है लाजवाब। हमारे यहां ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप चाय से होती है। आजकल ज्यादातर लोग ग्लास या फिर कप में चाय पीते हैं, लेकिन पहले के समय में कुल्हड़ में ही चाय पी जाती थी। अब चाय की टपरी और ढाबों पर मिट्टी के कुल्हड़ की जगह शीशे और डिस्पोजल ग्लासों ने ले ली है, लेकिन आज भी कुल्हड़ की चाय की बात ही अलग है। मिट्टी के कुल्हड़ में जब गर्म चाय डाली जाती है तो इसकी भीनी और सौंधी खुशबू चाय के स्वाद को दोगुना कर देती है। कुल्हड़ की चाय स्वाद के मामले में ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी लाजवाब होती है। जी हां, कुल्हड़ में चाय पीने के कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कुल्हड़ वाली चाय के स्वास्थ्य फायदे...

Health benefits of kulhad wali chai know how to beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ग्रामीण इलाकों में आज भी मिट्टी के कुल्हड़ों में चाय पी जाती है। सेहत के लिहाज से ये बहुत फायदेमंद होती है। कांच के गिलास या फिर डिस्पोजल में चाय पीने से बेहतर होता है कि हम मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पिएं, क्योंकि ज्यादातर दुकानों पर देखने में आता है कि चाय के लिए उपयोग किए जाने वाले कांच के गिलासों के सही तरह से साफ नहीं किया जाता है, जिसकी वजह से बैक्टीरिया या रोग के कीटाणुओं के संपर्क में आने की संभावना बहुत ज्याद बढ़ जाती है। वहीं प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास में गर्म चाय डालने से इसके कुछ तत्व चाय में मिल जाते हैं जो शरीर के अंदर पहुंचकर आपको नुकसान पहुंचाते हैं जबकि कुल्हड़ में चाय पीने के बाद उसको दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जिसकी वजह से हम किसी भी तरह के बैक्टीरिया के संपर्क में आने से बच जाते हैं, इसके अलावा भी कुल्हड़ की चाय पीने के कई लाभ हैं।

Health benefits of kulhad wali chai know how to beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीने से हमारे पाचन तंत्र को फायदा पहुंचता है। मिट्टी के बर्तनों में क्षरीय स्वभाव पाया जाता है, जो हमारे शरीर में एसिडिक स्वभाव को कम करने में सहायता करता है। मिट्टी के बर्तन में कुछ खाने या फिर चाय पीने से कैल्शियम की मात्रा भी शरीर में पहुंचती है, जो हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए हम कह सकते हैं कि कुल्हड़ की चाय स्वाद और सेहत दोनों में ही बेहतरीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of kulhad wali chai know how to beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डिस्पोजल ग्लास में चाय पीने से हमारे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपको पेट से संबंधित तकलीफें हो सकती हैं, साथ ही प्लास्टिक के ग्लास पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। वहीं कुल्हड़ इको फ्रेंडली होते हैं। इनका उपयोग करने के बाद ये फिर से मिट्टी में ही परिवर्तित हो जाते हैं। अब इतने सारे फायदे जानने के बाद आप भी कुल्हड़ वाली चाय का लुफ्त जरुर उठाना चाहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed