फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे लोग भूलकर भी न करें अलसी का सेवन, फायदे की जगह सेहत को हो सकता है नुकसान

Tue, 02 Feb 2021 10:46 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 02 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Flax seeds: overview, uses, benefits, side effects
अलसी के नुकसान - फोटो : Pixabay

अलसी के फायदे तो आप जानते ही होंगे। इसे एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। अपने आहार में इसे शामिल कर आप पर्याप्त मात्रा में पोषण पा सकते हैं। इसकी खासियत ये है कि शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए हर उम्र का व्यक्ति इसका सेवन कर सकता है। कई बीमारियों में अलसी 'रामबाण औषधि' की तरह काम करती है। इसके औषधीय गुणों को इंसानों के लिए अमृत समान बताया गया है। यह शाकाहारी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब ये तो हो गए फायदे, लेकिन क्या आप अलसी के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं? आइए जानते हैं कि किन लोगों को अलसी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए... 

Flax seeds: overview, uses, benefits, side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भवती और स्तनपान करा रहीं महिलाएं 

  • गर्भवती और स्तनपान करा रहीं महिलाओं को अलसी के बीज या अलसी के तेल का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और इसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
Flax seeds: overview, uses, benefits, side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खून पतला करने की दवाई लेने वाले लोग 

  • खून को पतला करने की दवाई का सेवन करने वाले लोगों को अलसी के बीज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करनी चाहिए, क्योंकि यह रक्तस्राव के खतरे को बढ़ा सकता है। इसके अलावा प्रोस्टेट (पौरुष ग्रंथि) कैंसर से पीड़ित और संवेदनशील स्थितियों वाले लोगों को भी अलसी का सेवन डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flax seeds: overview, uses, benefits, side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलसी का सेवन करने वाले ये सावधानी बरतें 

  • अलसी के बीज में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए इसका सेवन करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना जरूरी होता है, नहीं तो यह आंतों और पैरों पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। अधिक मात्रा में अलसी के बीज का सेवन आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन
Flax seeds: overview, uses, benefits, side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अधिक मात्रा में न करें अलसी का सेवन 

  • अलसी के बीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जिक रिएक्शन का खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा, चूंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में अधिक फाइबर का सेवन दस्त का कारण भी बन सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने को लेकर पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed