फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: अंडे सेहत के लिए लाभकारी, पर इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा, इसमें मौजूद ये तत्व बढ़ा सकता है दिक्कतें

Fri, 26 May 2023 08:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 26 May 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
Health Benefits of Egg Know Advantage and Disadvantages of Egg how It Can Food Poisoning
अंडे के सेवन को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : istock

अंडों को सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। यह न सिर्फ प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं साथ ही इसमें कई और भी प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि अंडे, हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने वाले अनसेचुरेटेड फैट्स के साथ विटामिन-बी 6, बी-12 और विटामिन-डी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का बेहतर स्रोत हैं। यानी कि इसे सुपरफूड कहा जा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि अंडे आपमें फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ाने वाले भी हो सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि ताजे अंडे में साल्मोनेला हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। ऐसे में कच्चे अंडे खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अंडे ही नहीं, कई और चीजों को भी कच्चा खाने से फूड पॉइजनिंग होने की समस्या हो सकती है, आइए इस बारे में जानते हैं।

Health Benefits of Egg Know Advantage and Disadvantages of Egg how It Can Food Poisoning
अंडे और फूड पॉइजनिंग का खतरा - फोटो : pixabay

कच्चे अंडे हो सकते हैं नुकसानदायक

ताजे कच्चे अंडे में साल्मोनेला हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि अंडे को पका कर ही खाना चाहिए, यह सुनिश्चित करें कि आप अंडे को तब तक पकाएं जब तक कि सफेद और जर्दी सख्त न हो जाए। अंडे या फिर ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें अंडे होते हैं उन्हें पकाने के तुरंत बाद फ्रिज में रख दें। 

साल्मोनेला असल में एक प्रकार का संक्रामक एजेंट होता है जो अंडे के छिलके पर हो सकता है। मुर्गी के अंडे देने के बाद अगर वह पक्षियों के शौच के संपर्क में आ जाते हैं तो उससे संक्रमण होने का जोखिम रहता है। साल्मोनेला अंडे के अंदर भी हो सकता है।

Health Benefits of Egg Know Advantage and Disadvantages of Egg how It Can Food Poisoning
अंडों में साल्मोनेला की मात्रा - फोटो : iStock

साल्मोनेला हो सकता है जानलेवा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, गंभीर मामलों में खाद्य-जनित बैक्टीरिया आपमें क्रोनिक और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याएं विकसित कर सकते हैं। साल्मोनेला संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल लगभग 30 मौतों का कारण बनता है। इसके कारण फूड पॉइजनिंग होने का जोखिम काफी अधिक हो सका है।

आमतौर पर अंडे को अच्छी तरह पकाने से बैक्टीरिया मर जाते हैं। यदि आप ऐसी रेसिपी का सेवन कर रहे हैं जिसके लिए कच्चे या अधपके अंडे की आवश्यकता होती है, तो सुनिश्चित करें कि आप केवल उन्हीं अंडों का उपयोग करें जिन्हें पास्चुरीकरण प्रक्रिया से गुजारा गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of Egg Know Advantage and Disadvantages of Egg how It Can Food Poisoning
आलू के हरे भाग का न करें सेवन - फोटो : Istock

कच्चे आलू भी हानिकारक

आप उस आलू का क्या करते हैं जिसका रंग हरा हो गया है या जो अंकुरित हो रहा है? आलू के हरे भाग और अंकुरित आलू में सोलनिन और चाकोनीन हो सकते हैं, ये विषाक्त होते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं। इसके कारण दस्त, बुखार, सिरदर्द और उल्टी जैसी दिक्कतों का भी जोखिम रहता है। अंकुरित आलू खाने से बचें। आलू को अच्छी तरह से साफ करके और अच्छी से पकाकर ही सेवन करें।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed