फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में जरूर करें काली गाजर का सेवन, इन बीमारियों को दूर करने में मिल सकती है मदद

Wed, 11 Nov 2020 11:33 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of eating black carrot in winter
काली गाजर के फायदे - फोटो : iStock

गाजर को आपने बहुत खाई होगी, लेकिन क्या कभी काली गाजर का सेवन किया है? जी हां, काली गाजर का हलवा भी बड़ा टेस्टी होता है। सर्दियों में लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं। काली गाजर को वैसे देसी गाजर भी कहा जाता है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सूजन को खत्म करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर से लेकर पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज और कुछ मात्रा में विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं काली गाजर के फायदों के बारे में...

Health benefits of eating black carrot in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गाजर में कैलोरी कम होती है, जिस वजह से इसे वजन कम करने के लिए अनुकूल आहार माना जाता है। काली गाजर में घुलनशील फाइबर होता है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। दरअसल, इस गाजर के सेवन से पेट भरा-भरा सा लगता है, जिस कारण लोग कम खाना खाते हैं। इस वजह से इसे वजन घटाने में कारगर माना जाता है। 

Health benefits of eating black carrot in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

काली गाजर में एंथोसायनिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसे हृदय रोग के खतरे को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। एक अध्ययन में यह बात साबित हुई है कि रोजाना 0.2 मिलीग्राम एंथोसायनिन के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of eating black carrot in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

काली गाजर में पाया जाने वाला एंथोसायनिन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को भी कम करने में मदद करता है। चूहों पर किए गए एक अध्ययन में यह देखने को मिला है कि काली गाजर का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और हृदय की मांसपेशियों में जकड़न की समस्या को दूर करने में भी मदद मिलती है। 

विज्ञापन
Health benefits of eating black carrot in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

काली गाजर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट में कैंसर से लड़ने वाले गुण भी होते हैं। कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि जो महिलाएं काली गाजर को अपनी डाइट में शामिल करती हैं, उनको ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा काफी कम हो जाता है। सर्दियों में काली गाजर का सेवन फायदेमंद होता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed