छुहारे का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन ए और बी सहित कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। इसमें कैल्शियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। अगर इसको गर्म दूध के साथ लिया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में ताकत तो आती ही है, साथ ही छुहारा डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में छुहारे वाले दूध के सेवन के फायदों के बारे में...
{"_id":"5f9c59d3b1c65b06bd26e1e5","slug":"health-benefits-of-dry-dates-and-milk-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में छुहारे वाले दूध के सेवन के फायदे, इन समस्याओं से मिलती है राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में छुहारे वाले दूध के सेवन के फायदे, इन समस्याओं से मिलती है राहत
Tue, 17 Nov 2020 10:49 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
सर्दियों में छुहारे वाले दूध के फायदे
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अस्थमा में मिलती है राहत
- हर रोज 2-4 छुहारे के बीज निकाल कर उसे दूध में उबाल लें और फिर छुहारे को निकाल कर खा जाएं। इसके बाद उसी दूध को पी लें। इससे बलगम निकल जाता है और अस्थमा में राहत मिलती है। चूंकि छुहारे की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह फेफड़ों और दिल के लिए फायदेमंद होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पेशाब की समस्या होती है दूर
- अगर आपको बार-बार पेशाब की समस्या है तो आप 300 ग्राम दूध में दो छुहारे उबाल लें और फिर छुहारे खाने के बाद दूध पी लें। रात में सोने से पहले ऐसा करें। इससे बार-बार पेशाब की समस्या दूर हो सकती है। चूंकि रात को सोते समय बच्चे ज्यादातर बिस्तर पर ही पेशाब कर देते हैं, ऐसे में छुहारे वाले दूध का सेवन उनके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मसूड़ों से खून आना हो जाएगा बंद
- कई लोगों को मसूड़ों से खून आने की समस्या होती है, ऐसे में उन्हें छुहारे वाले दूध का सेवन करना चाहिए। रोजाना सुबह-शाम इसके सेवन से इस समस्या से निजात मिल सकती है। आप चाहें तो दूध में मिश्री भी मिला सकते हैं। इससे आपको मिठास मिलेगी और साथ ही पेट भी ठंडा रहेगा।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।