{"_id":"5faabd868ebc3e9bfe29e44e","slug":"health-tips-in-hindi-you-should-never-eat-these-things-before-sleeping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने से पहले इन चीजों का बिल्कुल भी न करें सेवन, हो सकता है सेहत को नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सोने से पहले इन चीजों का बिल्कुल भी न करें सेवन, हो सकता है सेहत को नुकसान
कई लोगों की यह आदत होती है कि रात में भूख लगते ही वो कुछ भी खा लेते हैं और उसके बाद सो जाते हैं, लेकिन वो इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते कि उन चीजों से सेहत को नुकसान हो सकता है या नहीं। दरअसल, कई चीजें ऐसी होती हैं जिनका सेवन हमें सोने से पहले नहीं करना चाहिए, क्योंकि उससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप सोने से पहले ज्यादा तला हुआ खाना खाएंगे तो हो सकता है कि रात में आपको एसिडिटी की समस्या हो जाए। इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकती है। अगर आप ऐसा अक्सर करते हैं तो आपको अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि सोने से पहले किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अक्सर लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोगों की आदत होती है कि वो रात में सोने से पहले भी चाय पीते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह आदत आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। सोने से पहले चाय पीने से आपको नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके आप अपनी इस आदत को बदल दीजिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
रात में सोने से पहले मांसाहार के सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, मांसाहार भोजन को पचने में समय लगता है और हो सकता है कि रात में ऐसा भोजन करने से अगले दिन पेट संबंधी समस्याएं, जैसे कि कब्ज आदि भी हो जाएं। इसलिए रात में सोने से पहले हमेशा हल्का भोजन करना ही सबसे अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कई लोग रात में चॉकलेट खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह कैफीन का स्त्रोत होता है, जो आपकी नींद के लिए बाधक हो सकता है। इसलिए सोने से पहले चॉकलेट का सेवन न करें तो ही अच्छा है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कई लोगों को जब रात में भूख लगती है तो वो चिप्स भी खा लेते हैं। इससे उनकी भूख तो आसानी से खत्म हो जाती होगी, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि यह कितना नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल प्रोसेस्ड फूड में मोनोसोडियम ग्लूटेमेट अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए सोने से पहले चिप्स वगैरह खाने से परहेज करना चाहिए।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।