Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए या यूं कहें कि जीवन के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। कई विशेषज्ञ कहते हैं कि एक व्यक्ति को रोजाना आठ से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह जरूरी नहीं है, आपको जितनी प्यास हो, उतना ही पानी पिएं। वैसे तो पानी पीने के कई तरीके हैं, जिन्हें लोग अपनाते हैं, लेकिन अंतत: निष्कर्ष यही निकलता है कि पानी जरूरी है। कई लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं तो कई लोगों को गर्म पानी अच्छा लगता है। खासकर सुबह-सुबह तो गर्म पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और पाचन क्रिया के लिए भी यह फायदेमंद होता है। इसी तरह कई लोगों को खाली पेट पानी पीने की भी आदत होती है। इसे भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में...
सलाह: खाली पेट पानी पीने के पांच बड़े फायदे, सिरदर्द की समस्या से भी मिल सकता है छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही रहता है पाचन तंत्र
- विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप रोजाना खाली पेट एक गिलास पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है। इससे पेट में गैस की समस्या और पेट फूलने जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। खाली पेट पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
बढ़ती है भूख
- विशेषज्ञ कहते हैं कि खाली पेट पानी पीने से भूख बढ़ती है। इसलिए रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी जरूर पिएं। इससे आपको नाश्ता करने में कोई परेशानी नहीं होगी और भरपूर नाश्ता करेंगे। इससे दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आप थकान जैसी समस्या महसूस नहीं करेंगे।
सिर दर्द से मिल सकती है राहत
- कई लोगों को सिर दर्द की समस्या होती है। खासकर उन लोगों को, जो पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि निर्जलीकरण सिर दर्द के प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं और रोज सुबह में एक गिलास पानी के साथ अपने दिन की शुरुआत करें, ताकि सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सके।
त्वचा के लिए भी जरूरी है पानी
- विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर शरीर में अधिक विषाक्त पदार्थ होते हैं, तो इससे त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं और त्वचा मुरझा जाती है। इसलिए रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी जरूर पिएं। इससे त्वचा साफ होती है और दाग-धब्बों से भी मुक्ति मिल जाएगी।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।