Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अंस्पतालों में न तो बेड खाली हैं और न ही लोगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ही मिल पा रहा है, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके। इसलिए यह जरूरी है कि आप संक्रमित होने से बचें, ताकि अस्पताल जाने की नौबत ही न आए। संक्रमण से बचाव के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है और इसके लिए लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। लोग स्वस्थ आहार ले रहे हैं, इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं। नारियल पानी को भी इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। यह न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे कोरोना से लड़ने में मदद मिल सके, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है। आइए जानते हैं नारियल पानी के फायदों के बारे में...
{"_id":"608e9a6e8ebc3e7c1a0b65ae","slug":"health-benefits-of-coconut-water-immunity-booster-drink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: क्या नारियल पानी पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी? जानिए यह शरीर के लिए कितना फायदेमंद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: क्या नारियल पानी पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी? जानिए यह शरीर के लिए कितना फायदेमंद
Sun, 02 May 2021 06:06 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 02 May 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
नारियल पानी के फायदे
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लिवर के लिए फायदेमंद है नारियल पानी
- नारियल पानी को लिवर के लाभदायक माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर से कई तरह के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और लिवर को साफ और स्वस्छ बनाते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उच्च रक्तचाप में भी है फायदेमंद
- नारियल पानी में विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। कई अध्ययनों में भी यह साबित हुआ है कि नारियल पानी हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हृदय रोग के जोखिम को करता है कम
- नारियल पानी में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से स्ट्रोक के खतरे को भी कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
गर्भवती औरतों के लिए है फायदेमंद
- गर्भवती औरतों को नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है और नारियल पानी इस जरूरत को पूरा करने में बहुत हद तक मदद करता है। गर्भावस्था में नारियल पानी के सेवन से जी मिचलाना, कब्ज और थकान आदि से राहत मिलती है। इसके अलावा यह प्रतिरोधक क्षमता को भी सुधारता है और शरीर में पानी की कमी को भी पूरी करता है।