फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल से लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ना कर दें शुरू, शरीर को मिलेंगे ये फायदे

Fri, 09 Mar 2018 10:08 AM IST
अंशुमाला
अंशुमाला Updated Fri, 09 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
health benefits of climbing stairs
climb stairs
आप क्या पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर जाने के लिए भी लिफ्ट का सहारा लेते हैं? यदि हां, तो बदल लीजिए, अपनी यह आदत। और लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। यकीन मानिए, आपको एक्सरसाइज करने की भी जरूरत नहीं होगी। दरअसल, सीढ़ियां चढ़ने से शरीर के कई अंगों की एक्सराइज होती है। इतना ही नहीं, ऐसा करने से आप कई गंभीर रोगों से भी बचे रहेंगे।
health benefits of climbing stairs
overweight
वजन होगा कम
एक शोध के अनुसार, जो लोग लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों के सहारे चढ़ते-उतरते हैं, उनमें चर्बी कम होती है। रोजाना दो से तीन मिनट सीढ़ियां चढ़ने से 30 वर्ष की उम्र के बाद बढ़ने वाले मोटापे की संभावना बहुत हद तक कम हो जाती है।
health benefits of climbing stairs
Central Government Health Plan
नहीं होगी असमय मृत्यु
सीढ़ियां चढ़ने से उम्र बढ़ती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन सीढ़ियां चढ़ता है, तो इससे असमय होने वाली मौत की संभावना 33 फीसदी तक कम हो जाती है। वहीं प्रतिदिन कोई व्यक्ति लगभग 1.3 मील चलता है, तो मौत की संभावना सिर्फ 22 फीसदी  ही कम होती है। चलने के मुकाबले में सीढ़ियां चढ़ने से हम तीन गुना ज्यादा ऊर्जा का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of climbing stairs
Walking Stairs
कैलोरीज होती है बर्न
कैलोरी बर्न करने के लिए क्या आप हर दिन जॉगिंग के लिए जाते हैं? तो जान लीजिए कि सीढ़ियां चढ़ने में आपके शरीर से जितनी कैलोरीज बर्न होती हैं, उतनी जॉगिंग से भी नहीं होती हैं। जब हम सीढ़ियों से ऊपर-नीचे आते-जाते हैं, तो पूरे शरीर का वर्कआउट  हो जाता है। शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरीज से दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

मन रहे खुश व शांत- अब आप ये सोच रहे होंगे कि सीढ़ियां चढ़ने से तो आदमी थकता है, हांफने लगता है। भला, कोई खुश कैसे होगा? कई शोध के अनुसार, जब हम सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो उस प्रक्रिया में शरीर एक विशेष हार्मोन ‘एंडोर्फिंन्स’ रिलीज करता है। एंडोर्फिन्स  दिमाग को शांत रखता है और खुशियों का संचार करता है। ऐसे में यदि आप सेहतमंद रहने के साथ-साथ खुशियों में इजाफा करना चाहते हैं, तो प्रतिदिन सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें।
 
विज्ञापन
health benefits of climbing stairs
srt - फोटो : Getty Images
दिल का रखे ख्याल
सीढ़ियां चढ़ने से दिल की सेहत भी दुरुस्त होती है। जब हम सीढ़ी चढ़ते हैं, तो उस दौरान हृदय गति बढ़ जाती है। खून नसों में तेजी से दौड़ने लगता है, जिससे दिल तेजी से खून पंप करता है। यह दिल के लिए फायदेमंद है। यदि आप प्रतिदिन सात मिनट सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो दिल की बीमारियों की संभावना 60 फीसदी तक कम हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed