फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: पाचन को स्वस्थ रखने से लेकर वजन कम करने तक, अजवाइन का पानी देता है जबरदस्त फायदे

Sun, 18 Apr 2021 10:29 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 18 Apr 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of celery water in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


अजवाइन के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह भारतीय खानों में इस्तेमाल होने वाला एक प्रसिद्ध मसाला है, जो स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही साथ यह सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। जिस तरह से अजवाइन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, ठीक उसी तरह अजवाइन का पानी भी लाभकारी होता है। दरअसल, अजवाइन के पानी में कई जरूरी विटामिन और खनिज होते हैं, जो सेहत के लिए आवश्यक होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन के पानी कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मददगार है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में... 

Health benefits of celery water in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाचन को रखता है स्वस्थ 

  • अजवाइन के पानी के नियमित सेवन से पाचन को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें थिमोल नाम का एक प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जो पाचन प्रक्रिया में तेजी लाने में सहायक होता है। 
Health benefits of celery water in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में भी है कारगर 

  • अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो रोजाना सुबह एक कप अजवाइन का पानी जरूर पीजिए। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे धीरे-धीरे शरीर से फैट को कम करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of celery water in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दांतों को रखता है स्वस्थ 

  • अजवाइन का पानी दांतों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यह दांतों के सूजन को कम करता है और मुंह के अंदर हानिकारक सूक्ष्म जीवों को मारने में भी मदद करता है। अपने मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आप माउथवॉश के विकल्प के रूप में अजवाइन के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Health benefits of celery water in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अस्थमा से दिलाता है राहत 

  • अजवाइन के पानी का उपयोग श्वसन समस्याओं के इलाज के लिए भी किया जाता है। आप अस्थमा के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए गर्म या गुनगुना अजवाइन का पानी पी सकते हैं। आप इसमें गुड़ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं, यह और अधिक असरदार हो सकता है। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed