फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ऐसे लोग सोच समझकर करें काजू का सेवन, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Thu, 08 Jul 2021 11:14 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of cashew nuts side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


काजू एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है, जिसका सेवन काफी लोग करते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई पाया जाता है, जिससे यह एंटी-एजिंग का भी काम करता है, यानी यह बढ़ते हुए उम्र के प्रभाव को कम करता है। काजू में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं और यही तत्व काजू को 'गुणों का खजाना' बनाते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि नियमित रूप से काजू खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और हृदय संबंधी बीमारियां भी दूर होती हैं। इसके अलावा इसमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर और सोडियम की मात्रा भी कम होती है। ऐसे में यह रक्तचाप को नियंत्रण में रखने में भी सहायक है। यानी कुल मिलाकर काजू के सेवन के बहुत सारे फायदे हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को काजू का सेवन नहीं करना चाहिए या कम करना चाहिए? 

Health benefits of cashew nuts side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

काजू का अधिक सेवन पहुंचाता है नुकसान 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है। काजू के साथ भी ऐसा ही है। यह जैसे शारीरिक लाभ प्रदान करता है, वैसे ही अधिक मात्रा में इसके सेवन के नुकसान भी हैं। अधिक मात्रा में काजू खाने से हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) की समस्या हो सकती है।
Health benefits of cashew nuts side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन बढ़ा सकता है 

  • आजकल मोटापा और वजन का बढ़ना एक गंभीर समस्या बन गई है। अगर आप अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि काजू का सेवन अधिक मात्रा में बिल्कुल न करें। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इसका अधिक सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of cashew nuts side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसे लोग कम करें काजू का सेवन 

  • सिर दर्द और माइग्रेन से पीड़ित लोगों को अधिक मात्रा में काजू का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसमें मौजूद अमीनो एसिड सिर दर्द और माइग्रेन के दर्द को और बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा काजू के अधिक सेवन से पेट खराब जैसी समस्या भी हो सकती है। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed