फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फल का सेवन कर बढ़ाएं इम्यूनिटी, कब्ज को भी रोकने में मिलती है मदद

Thu, 04 Feb 2021 11:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of Blueberry fruit in hindi
ब्लूबेरी फल के फायदे - फोटो : Pixabay

अलग-अलग जगहों पर लोग फलों को अलग-अलग नामों से जानते हैं। जैसे, ब्लूबेरी, जिसे भारत में कई जगहों पर 'नीलबदरी' के नाम से जाना जाता है। दरअसल, इसका रंग नीला होता है और स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। यूरोप और एशिया में बड़े पैमाने पर पाया जाने वाला यह फल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और वजन को कम करने में लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं ब्लूबेरी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of Blueberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाचन में सुधार करता है यह फल  

  • ब्लूबेरी फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज को रोकता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन, सोडियम, तांबा, फ्रुक्टोस और एसिड पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाते हैं। 
Health benefits of Blueberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए भी लाभकारी 

  • इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मोतियाबिंद, आंखों का सूखापन और संक्रमण और विशेष रूप से रेटिना से संबंधित बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी दृष्टि स्वस्थ रहे, तो आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Blueberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए भी फायदेमंद है ब्लूबेरी 

  • ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जो हृदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। 
विज्ञापन
Health benefits of Blueberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है यह फल 

  • यह फल आपके प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा दे सकता है और संक्रमण को रोक सकता है। अब ये तो आप जानते ही होंगे कि जब प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत रहता है, तो सर्दी-जुकाम और अन्य कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए अगर आप अपने प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से ब्लूबेरी का सेवन करें। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed