आपने ब्लैकबेरी मोबाइल फोन का नाम तो सुना ही होगा और शायद देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ब्लैकबेरी फल देखा है या उसका सेवन किया है? दरअसल, यह एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह अमेरिकी राज्य अलबामा का आधिकारिक फल है। यह उत्तरी अमेरिका और प्रशांत महासागर के तटीय इलाकों में बहुतायत में पाया जाता है। ये फल एमिनो एसिड और फाइबर का तो अच्छा स्रोत होता ही है, साथ ही इसमें विटामिन-ए, बी-1, बी-2, बी-3, बी-6, विटामिन-सी, ई और के भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"6016e48292cbc5686303da9d","slug":"health-benefits-of-blackberry-fruit-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हड्डियों को बनाना है मजबूत और दिल को रखना है स्वस्थ, तो आपके लिए बड़े काम का है ये फल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हड्डियों को बनाना है मजबूत और दिल को रखना है स्वस्थ, तो आपके लिए बड़े काम का है ये फल
Mon, 01 Feb 2021 08:57 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकबेरी फल के फायदे
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
याददाश्त को बढ़ाने में मिलती है मदद
- स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, इस फल के सेवन से याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोलिक तत्व ज्ञान से जुड़ी चीजों को बढ़ाने में लाभकारी होते हैं। अगर आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित रूप से ब्लैकबेरी फल का सेवन जरूर करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डायबिटीज में भी है फायदेमंद
- इस फल में उच्च मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जिससे इंसुलिन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शहद के साथ नियमित रूप से इस फल का सेवन करें तो इससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिल के लिए भी लाभकारी है यह फल
- इस फल में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और फाइबर जैसे तत्व धमनियों को बंद होने से रोकने में मदद करते हैं और शरीर में खून का प्रवाह बढ़ाते हैं। इसलिए इस फल को दिल के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों को बनाता है मजबूत
- ब्लैकबेरी फल को हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन लाभदायक हो सकता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।