फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है ये फल, हार्ट-कैंसर रोगियों के लिए भी लाभकारी

Wed, 13 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 13 Sep 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Health and Nutritional Benefits of Pomegranate, know anar khane ke fayde in hindi
फलों के सेवन की बनाएं आदत - फोटो : iStock

आहार में मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इन्हें रोजाना सेवन का हिस्सा बनाना चाहिए। ताजे मौसमी फल शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के साथ कई विटामिन्स और खनिजों की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया, अनार का सेवन करना सभी के लिए लाभकारी हो सकता है, यह लो कैलोरी वाला फल होने के साथ फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपको कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाने में भी मदद कर सकता है।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दैनिक रूप से अनार का सेवन जरूर करना चाहिए, ये एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम से बचाने में लाभकारी है। एनीमिया के जोखिम वालों के लिए भी ये फायदेमंद फल माना जाता है।

आइए जानते हैं अनार किस प्रकार से हमारी सेहत के लिए लाभकारी है?

Health and Nutritional Benefits of Pomegranate, know anar khane ke fayde in hindi
अनार के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है ये फल

अनार, कई प्रकार के पोषक तत्वों वाला फल है, इसका एंटीऑक्सीडेंट गुण इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाता है। एंटीऑक्सीडेंट, ऐसे यौगिक हैं जो आपके शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। अनार जैसे फलों से एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त करना समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और बीमारी को रोकने में आपके लिए फायदेमंद है, इससे कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

Health and Nutritional Benefits of Pomegranate, know anar khane ke fayde in hindi
इंफ्लामेशन का खतरा - फोटो : iStock

दूर होती है इंफ्लामेशन की समस्या

अनार में एंटी-इंफ्लामेटरी यौगिक पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में लाभकारी हैं। क्रोनिक इंफ्लामेशन की समस्या को हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और कैंसर कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारक माना जाता है। अनार खाने से इन समस्या को रोकने में लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health and Nutritional Benefits of Pomegranate, know anar khane ke fayde in hindi
कैंसर से बचाव के लिए करें प्रयास - फोटो : Pixabay

कैंसर रोधी गुण

शोध में पाया गया है कि अनार में मौजूद यौगिकों में कैंसर रोधी गुणों वाले होते हैं। पशुओं पर किए गए अनुसंधान में यह भी पाया गया है कि अनार लिवर कैंसर के शुरुआती चरण में ट्यूमर के विकास को धीमा करने में भी मदद करता है। एक अन्य शोध के अनुसार, अनार का अर्क प्रोस्टेट कैंसर के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। यानी इसका सेवन आपको कई जानलेवा बीमारियों के जोखिम से सुरक्षा दे सकता है।

विज्ञापन
Health and Nutritional Benefits of Pomegranate, know anar khane ke fayde in hindi
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभ

अनार जैसे पॉलीफेनोलिक यौगिकों से भरपूर फल हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकते हैं। हृदय रोग से पीड़ित लोगों पर किए गए एक अध्ययन में, अनार का रस पीने से सीने में दर्द की आवृत्ति और गंभीरता कम हो गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह शरीर में खून की मात्रा को भी बढ़ाने वाला फल है, ऐसे में इसका सेवन करना आपके लिए बहुत लाभकारी है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed