डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
सर्दियां आते ही देश की राजधानी और आसपास के इलाको में एक सबसे बड़ी दिक्कत वायु प्रदूषण की सामने आती है। इसके पीछे एक कारण पराली जलाने को भी माना जाता है, लेकिन शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ये एलान किया कि पराली जलाना अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि, किसान संगठनों की प्रमुख मांग थी कि पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखा जाए, इसलिए केंद्र सरकार ने किसानों की ये मांग मान ली है। इससे पहले तक दिल्ली सरकार इस बात को कहती रही है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का एक कारण पराली जलाना भी है। वहीं, पराली जलाने के कई नुकसान भी साफ नजर आते हैं। ऐसे में जरूरत है तो बस इन्हें समझने की और खुद का बचाव करने की। तो चलिए आपको पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के तरीकों के बारे में बताते हैं...
2 of 7
पराली जलाने से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
- फोटो : istock
क्या हैं नुकसान?
वायु प्रदूषण होता है
- प्रदूषण की वजह से पूरा मानव शरीर प्रभावित होता है। गले के अलावा हार्ट और किडनी को भी प्रदूषित हवा क्षतिग्रस्त कर सकती है। जब हम सांस लेते हैं, तो हानिकारक व प्रदूषण युक्त कण सांस के साथ हमारे शरीर में पहुंच सकते हैं, जो हमें नुकसान पहुंचान के लिए काफी होते हैं।
3 of 7
पराली जलाने से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
- फोटो : Pixabay
आंखों से जुड़ी दिक्कतें
- जब हमारा वातावरण प्रदूषित हो जाता है, तो हमें आंखों में जलन हो सकती है और जलन के कारण आंखों से पानी आना, दर्द जैसी कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं।
4 of 7
पराली जलाने से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
- फोटो : istock
ये भी हैं नुकसान
- जहां एक तरफ प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कतें पैदा होती हैं। बाहर का वातावरण प्रदूषित होने के कारण इसका बुरा असर पड़ता है।
5 of 7
पराली जलाने से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
- फोटो : iStock
ऐसे करें बचाव:-
मास्क पहनें
- घर से बाहर जा रहे हैं, तो मास्क पहनकर ही निकलें। एक अच्छी क्वालिटी का मास्क आपको प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही बच्चों को भी बाहर जाते समय मास्क पहनाएं।