फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्म या ठंडा, किस पानी से हाथ धोना बेहतर? जानें, क्या कहती है रिसर्च?

Thu, 05 Dec 2019 07:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 05 Dec 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Hand Wash Awareness Week, Importance of hand wash with hot water or Cold water
Hand Wash

हाथ धोना, केवल खाने से पहले ही जरुरी नहीं, बल्कि स्वस्थ रहना है तो हमारे हाथ हमेशा साफ होने चाहिए। हाथ धोने का महत्व समझाने के लिए एक से सात दिसंबर तक हैंडवॉशिंग अवेयरनेस वीक यानी कि जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सर्दियों में ठंड की वजह से लोग हाथ धोने से बचते हैं। कई लोगों का मानना है कि गर्म पानी से हाथ धोना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे ज्यादा वैक्टीरिया मरते हैं। लेकिन सच क्या है?

Hand Wash Awareness Week, Importance of hand wash with hot water or Cold water
Hand Wash

हैंड वॉश के बारे में एक नई रिसर्च हुई है। जर्नल ऑफ फूड प्रोटेक्शन में प्रकाशित इस रिसर्च के अनुसार गर्म या ठंडे पानी से हाथ धोने में कोई खास फर्क नहीं पड़ता। हाथ ठंडे पानी से धोएं या गर्म पानी से, बैक्टीरिया खत्म करने में दोनों का असर एक जैसा ही है। गर्म पानी के साथ प्लस प्वाइंट यह है कि इसके साथ साबुन अच्छे से घुलता है। 

Hand Wash Awareness Week, Importance of hand wash with hot water or Cold water
Hand Wash

10 सेकेंड तक हाथ धोना असरदार
इस रिसर्च के दौरान न केवल पानी के ठंडे या गर्म होने का अध्ययन किया गया, बल्कि हाथ धोने के दौरान साबुन या लिक्विड हैंडवाश की मात्रा और हाथ धोने में लगाए गए समय समेत अन्य पहलुओं का भी अध्ययन किया गया। पानी 38 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो या 16 डिग्री सेल्सियस तक, बैक्टीरिया में कमी में कोई अंतर नहीं पाया। बताया गया कि बैक्टीरिया दूर करने के लिए 10 सेकंड तक हाथ धोना प्रभावी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hand Wash Awareness Week, Importance of hand wash with hot water or Cold water
Hand Wash

कई लोगों की त्वचा शुष्क होती है, जोकि ठंड में साबुन से हाथ धोने के दौरान और ज्यादा शुष्क हो जाती है। ऐसे लोगों को साबुन से हाथ नहीं धोना चाहिए। वहीं, ज्यादा समय तक पानी का काम करना हो तो रबर के दास्ताने प्रयोग करना चाहिए। 

विज्ञापन
Hand Wash Awareness Week, Importance of hand wash with hot water or Cold water
Hand Wash - फोटो : pixa

चिकित्सक बताते हैं कि जहां पानी से हाथ धोना संभव नहीं हो, वहां हाथ साफ करने के लिए हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग तो ठीक है, लेकिन साबुन से हाथ धोने से अच्छा कुछ भी नहीं। हैंड सैनिटाइजर खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि उसमें ट्राइक्लोसेन या थाइलेड्स जैसे रसायन न हों। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed