फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखबार में लपेटकर नहीं लाना चाहिए खाना, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां

Thu, 05 Dec 2019 05:47 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 05 Dec 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Why You Should Not Eat Food Wrapped In A Newspaper
खाना - फोटो : pixabay

अगर आप अखबार में खाना लपेटकर लाते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इससे आप बीमार पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपने इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो आपकी बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। अक्सर आपने लोगों को अखबार में लपेटकर खाना लाते और खाते हुए देखा होगा, लेकिन असल मायने में यह खाना पेट भरने के साथ ही आपको घातक बीमारियां भी दे रहा होता है। आइए जानते हैं क्यों अखबार में लिपटा खाना नहीं खाना चाहिए  

Why You Should Not Eat Food Wrapped In A Newspaper
food

अक्सर फुटपाथ पर बिकने वाले खाने को अखबार में लपेटकर दिया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित होता है। लेकिन हम इस पर गौर नहीं करते हैं और न्यूज पेपर में लपेटकर दिए गए समोसे, पकौड़ी और खाने की दूसरी चीजों का आसानी से खा जाते हैं, जबकि हमें इससे बचना चाहिए।

Why You Should Not Eat Food Wrapped In A Newspaper
food

कभी भी खाने को अखबार में लपेटकर नहीं खाना चाहिए। खासकर गर्म खाने को हमेशा अखबार पर रखने और लपेटने से बचना चाहिए। ये आपको बीमारी दे सकता है। अखबार में प्रिटिंग स्याही का इस्तेमाल होता है। इससे खाने पर स्याही लग जाती है जो कि शरीर के भीतर जाकर आपको बीमार कर सकती है। अखबार में खाने लपेटने से यह विषैला हो सकता है और इससे पेट खराब हो सकता है। पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why You Should Not Eat Food Wrapped In A Newspaper
indian food

अखबार में खाना लपेटकर भूलकर भी कभी ऑफिस न लेकर आएं। न ही अखबार में खाना खाए। ऐसा करने से आपके शरीर का विकास भी रुक सकता है। न ही कभी बच्चों को अखबार में गर्म खाने यहां तक रोटी भी न दें, इससे उनका शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। अखबार की इंक अगर आपके अंदर चले गई तो इससे मुंह के कैंसर से लेकर पेट के कैंसर तक की बीमारी हो सकती है।

 

विज्ञापन
Why You Should Not Eat Food Wrapped In A Newspaper
south indian food - फोटो : Social Media
अखबार में रखे खाने को खाने से आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी रहता है। इतना ही नहीं इससे पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचता है। एक्सपर्ट तो यहां तक कहते हैं ऐसा करने से हार्मोनल संतुलन बिगड़ने का भी खतरा रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed