शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए दांतों की सेहत का ख्याल रखना आवश्यक माना जाता है। दांत भोजन को चबाने में मदद करते हैं, जिससे उनका पाचन आसानी से हो पाता है। इसके अलावा स्वस्थ और सफेद दांत आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं। हालांकि हम में से ज्यादार लोग दांतों की सेहत को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं देखे जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए ओरल हेल्थ का ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। इसमें दांत, जीभ और मसूड़ों की साफ-सफाई और उनका ख्याल रखना भी जरूरी है।
आज का हेल्थ टिप्स: ऐसी आदतें बिगाड़ देती हैं दांतों की सेहत, पायरिया और सड़न की बढ़ सकती है समस्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के समय ब्रश न करने की आदत
ओरल हाइजीन को बनाए रखने, विशेषकर दांतों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोगों को दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने की सलाह दी जाती है। हम सुबह उठने के बाद तो ब्रश कर लेते हैं लेकिन रात में सोने से पहले ब्रश करने को नजरअंदाज कर देते हैं। यह आदत दांतों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। असल में रात में भोजन के बाद दांतों में इसके कुछ अवशेष छिपे रह जाते हैं जोकि रातभर में सड़ने लगते हैं और दांतों में सड़न का कारण बन सकते हैं। इससे बचने के लिए रात में ब्रश जरूर करें।
जीभ की अच्छे से सफाई न करना
दांतों को सेहतमंद रखने के लिए सिर्फ दांत ही नहीं, जीभ को भी साफ रखना जरूरी होता है। जीभ को साफ न करने से इसपर प्लाक बन सकता है। इससे न केवल मुंह से दुर्गंध आती है, बल्कि मौखिक स्वास्थ्य से संबंधित कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए हर बार जब आप अपने दांतों पर ब्रश करें तो जीभ को भी जरूर साफ करें।
पानी कम पीना
कम पानी पीने की आदत के कई नुकसान हो सकते हैं, यह दांतों की सेहत के लिए भी हानिकारक मानी जाती है। पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है साथ ही पानी के साथ खाद्य पदार्थों का चिपचिपा और अम्लीय अवशेष दांतों से हट जाता है। पानी कम पीने से शरीर में अम्लीयता बढ़ जाती है जिसके कारण मसूड़ों और दांतों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। इसलिए दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना सुनिश्चित करें।
मीठी और एसिडिक चीजों का ज्यादा सेवन
मीठी और एसिडिक चीजों का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों के दांत अक्सर जल्दी खराब हो जाते हैं। असल में शुगर वाली चीजें मुंह में एसिड में बदल जाती है, जो आपके दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। एसिड के कारण कैविटी की भी समस्या बढ़ जाती है। अम्लीय फल, चाय और कॉफी भी दांतों के इनेमल को खराब कर सकते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि आपको ऐसे खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज करना पड़े, लेकिन इनका कम से कम मात्रा में सेवन सुनिश्चित करें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।