फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की चेतावनी: आंखों के लिए नुकसानदायक हैं ऐसी आदतें, बरतें सावधानी वरना जा सकती है रोशनी

Mon, 27 Dec 2021 07:39 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 27 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
habits that cause eyes problems, how to take care of eyes
आंखों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : iStock

आंखें, ईश्वर का सबसे अमूल्य वरदान मानी जाती हैं। इन्हीं की मदद से हम दुनिया के सभी खूबसूरत नजारों का आनंद ले पाते हैं। हालांकि जीवनशैली और खान-पान संबंधी कुछ गड़बड़ आदतों के चलते हाल के वर्षों में लोगों को आंखों से संबंधित कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखों को स्वस्थ रखने और इनका देखभाल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हमारी ही है, इसमें बरती गई कोई भी लापरवाही कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है।



लोगों में बढ़ते गैजेट के इस्तेमाल जैसी आदतें आंखों के लिए कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। यही कारण है कि कम उम्र में ही लोगों को कम दिखाई देने, आंखों में दर्द और चश्मा पहनने की जरूरत बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे जीवनशैली की कुछ आदतें आंखों को क्षति पहुंचा सकती हैं, जिनसे सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए। आइए इस बारे में आगें की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

habits that cause eyes problems, how to take care of eyes
आंखों को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : Pixabay

आहार को लेकर सावधानी न बरतना
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार का आंखों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए उन चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए जिससे इनको पर्याप्त पोषण मिल सके। आंखों की रोशनी बेहतर बनाए रखने के लिए विटामिन सी, जिंक, ल्यूटिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ज़ेक्सैन्थिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

habits that cause eyes problems, how to take care of eyes
आंखों को रगड़ें नहीं - फोटो : Pixabay

आंखों को रगड़ना है नुकसानदायक
अक्सर आंखों में होने वाली खुजली के कारण हम इन्हें इतनी जोर से रगड़ते हैं कि सामने सबकुछ चमकने लगती हैं। आंखों को रगड़ने की इच्छा जलन या खुजली के कारण हो सकती है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं ऐसा करने से आंखों की त्वचा की सतह के नीचे मौजूद रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आंखों को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that cause eyes problems, how to take care of eyes
आंखों की समस्या - फोटो : iStock

आंखों को पर्याप्त आराम न देना
बढ़े हुए स्क्रीन टाइम के कारण आंखों को नुकसान हो सकता है। स्क्रीन टाइम और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली ने लोगों की नींद को भी प्रभावित किया है, जिससे आंखों को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता है। आंखों को आराम की कमी के कारण उनमें सूखापन, खुजली, जलन, धुंधलापन और लालिमा होने का खतरा हो सकता है। दीर्घकालिक रूप से यह आंखों की रोशनी को भी प्रभावित कर सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed