फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दियों की ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी पाचन-शुगर लेवल को रखेगी ठीक, बनाएं आहार का हिस्सा

Thu, 23 Nov 2023 02:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 23 Nov 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
green peas health benefits nutrition facts know hari matar khane ke fayde
फायदेमंद सब्जियां - फोटो : istock

सर्दियों का ये मौसम अपने साथ कई प्रकार की सब्जियां और फलों को लेकर आता है जिन्हें संपूर्ण सेहत के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। इस मौसम में मिलने वाली हरी मटर ऐसी ही बेहद फायदेमंद सब्जी है जिसके सेवन के कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट सहित कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर हरी मटर का सेवन आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी लाभकारी हो सकती है। 



मटर, फलियों के समूह वाली सब्जी है। इसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे शरीर के लिए अति लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी आंखों से लेकर पाचन और ब्लड शुगर जैसी समस्या को कंट्रोल करने में भी मददगार हो सकती है।

इस तरह के लाभ के लिए आपको मटर को अपने आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

green peas health benefits nutrition facts know hari matar khane ke fayde
मटर के फायदे - फोटो : Pixabay

कई पोषक तत्वों से भरपूर है मटर

हरा मटर कई विटामिन्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत है। प्रति 100 ग्राम मटर के सेवन से 4 ग्राम फाइबर, मैग्नीशियम की दैनिक आवश्यकताओं का 18 प्रतिशत, विटामिन के का 17, विटामिन सी का 12.6 फीसदी प्राप्त किया जा सकता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को बेहतर तरीक से काम करने में सहायक हैं और आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं।

green peas health benefits nutrition facts know hari matar khane ke fayde
मटर के फायदे - फोटो : istock

आंखों की बीमारियों से मिलती है सुरक्षा

मटर में कैरोटीनॉयड, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व होते हैं, ये आपकी आंखों को मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित होने वाली डिजनरेशन जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक हैं। ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन हानिकारक नीली रोशनी से फिल्टर के रूप में कार्य करते हैं, ऐसे में अगर आप मटर का सेवन करते हैं तो आंखों को स्वस्थ रखने में ये काफी लाभकारी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
green peas health benefits nutrition facts know hari matar khane ke fayde
पेट के लिए फायदेमंद है मटर - फोटो : pixabay

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

मटर में कूमेस्ट्रोल नामक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होता है जो पेट की बीमारियों यहां तक कि कैंसर से बचाने में भी भूमिका निभाता है। 2009 में मेक्सिको सिटी में किए गए एक अध्ययन से पता चला कि मटर और अन्य सब्जियों के दैनिक सेवन से पेट के कैंसर का खतरा 50% कम हो सकता है। इसके अलावा मटर में फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को ठीक रखने और कब्ज जैसी दिक्कतों को कम करने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
green peas health benefits nutrition facts know hari matar khane ke fayde
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं? - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी सब्जी

मटर फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो स्टार्च को पचाने के तरीके को नियंत्रित करने में मदद करता है। मटर में मौजूद प्रोटीन और फाइबर कार्बोहाइड्रेट के ब्रेकडाउन को धीमा करके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि उच्च-प्रोटीन आहार खाने से टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों को भोजन के बाद (आफ्टर मील) शुगर को कम करने में लाभ मिलता है। मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसका मतलब यह है कि ये रक्त शर्करा में अचानक वृद्धि के जोखिम से भी बचा सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed