फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मटर खाने के होते हैं अनेक फायदे, हड्डियों होती है मजबूत

Wed, 27 Feb 2019 07:25 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 27 Feb 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
green pea is good for weight loss
green pea - फोटो : social media

ठंड का मौसम आते ही बाजार में कई अलग-अलग तरह की सब्जियां मिलनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर किसी को सबसे ज्यादा कोई सब्जी पसंद आती है तो वह है बाजार में मिलने वाली मटर। सर्दियों में इसे लोग ज्यादा पसंद करते हैं। मटर की फली में कई तरह के स्वास्थवर्धक गुण पाए जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसे खाने के क्या फायदे होते हैं। 

green pea is good for weight loss
pea - फोटो : social media

वजन कम करने के लिए मटर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, साथ ही इसमें कैलरी और कम फैट होता है, जो शरीर के वजन को कम करने का काम करता है। अगर आप इसका सेवन अपने नाश्ते में करते हैं तो आप पूरे दिन चार्ज रहते हैं। इसमें पाए जाने वाला फाइबर आपको एनर्जी देता है। 

green pea is good for weight loss
मटर - फोटो : social media

मटर में विटामिंस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं,जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सहायक होते हैं। मटर आपकी हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारी से भी दूर रखता है। हरी मटर का सेवन करना हमारी हड्डियों के सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
green pea is good for weight loss
हरी मटर - फोटो : SELF

हरी मटर के सेवन से हमारे शरीर का कॉलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन हमारे शरीर में कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते हैं। इसके सेवन से हम कई गंभीर बीमारियों से दूर रखते हैं।

विज्ञापन
green pea is good for weight loss
Pea Salad - फोटो : social media

इसमें ऐसे गुण होते हैं जो हमें दिल की बीमारी से बचाते हैं। इसमें लोहा, जिंक, मैंगनीज, कॉपर की भी मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा हरी मटर में एंटीऑक्सिडेंट का गुण भी होता है। यह शरीर में रोग प्रतिशोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हमारा शरीर कई खतरनाक बीमारियों से लड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed