देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कोरोना के ऐसे विपरीत समय में लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर विशेष जोर देने को कहा जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी है, उन्हें इस समय वायरस के संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित माना जा सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने भी कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले खाने-पीने के चीजों की एक सूची जारी की है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि इस सूची में बताए गए खाद्य पदार्थ सभी लोगों के लिए न सिर्क कोरोना के समय, बल्कि भविष्य के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। आइए सरकार द्वारा सुझाए खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं।
{"_id":"60977c7ea680e5165309c257","slug":"government-released-diet-chart-that-increases-immunity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जारी किया डाइट चार्ट: जानिए कोरोना संक्रमितों को तेज रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सरकार ने जारी किया डाइट चार्ट: जानिए कोरोना संक्रमितों को तेज रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए?
Sun, 09 May 2021 12:07 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 09 May 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
सरकार की जारी किया डाइट चार्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाली को रंगीन रखने पर जोर
- फोटो : Social media
आहार में शामिल करें रंगीन फल और सब्जियां
माई गवर्मेंट इंडिया के ट्विटर हैंडल से जारी किए गए इम्यूनिटी बूस्टर खाद्य पदार्थों की सूची में बताया गया है कि सभी लोगों को शरीर के लिए आवश्यक विटमिन और मिनरल प्राप्त करने के लिए अपनी थाली को रंगीन बनाना चाहिए। ताजा मौसमी फल जैसे हरे रंग के मौसमी, नींबू, लाल रंग के पपीते, नारंगी रंग के संतरे आदि को दैनिक आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

कोविड रोगी रखें खान-पान पर विशेष ध्यान
- फोटो : Pixabay
कोविड रोगियों को क्या खाना चाहिए?
सरकार की तरफ से जारी खाद्य पदार्थों की सूची में बताया गया है कि जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं उन्हें ऐसा भोजन करना चाहिए जो उनमें मांसपेशियों के दोबारा से निर्माण, इम्यूनिटी और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक हों। कोरोना संक्रमितों को साबुत अनाज जैसे रागी, जई और अमरबेल आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। आहार में ताजे फलों का सेवन भी ऐसे समय में जरूरी होता है।

हल्दी युक्त दूध के सेवन के तमाम फायदे
- फोटो : Social media
हल्दी वाले दूध का सेवन
कोरोना संक्रमण के दौरान कई लोगों को स्वाद और गंध न आने के साथ भोजन निगलने में कठिनाई होती है। ऐसे में आप थोड़ी-थोड़ी देर पर नरम भोजन करते रहें। भोजन में अमचूर को शामिल कर सकते हैं। कोरोना संक्रमितों के साथ अन्य लोगों को भी प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए दिन में एक बार हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।

भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं
- फोटो : iStock
खाने में प्रोटीन का मात्रा बढ़ाएं
सरकार की ओर से जारी खाद्य पदार्थों की सूची में बताया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं। इसके लिए चिकन, मछली, अंडे, पनीर, सोयाबीन आदि बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। यह सभी प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। दैनिक आहार में इन चीजों को अवश्य शामिल करें।