कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया की पहली वैक्सीन बनाने का श्रेय रूस ने ले लिया। इस पर तमाम विवाद हुए और आपत्तियां जताई गई, लेकिन रूस ने आरोपों से किनारा करते हुए स्पुतनिक-वी(Sputnik V) नाम की इस वैक्सीन के उत्पादन और वितरण की योजना भी तैयार कर ली। इस बीच चीन ने भी तीसरे चरण के ट्रायल से पहले ही एक वैक्सीन को मान्यता दे दी और रूस से पहले ऐसा करने का दावा किया। इधर, रूस में कोरोना की एक और वैक्सीन EpiVacCorona तैयार कर ली गई है, जिसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बहुत बढ़िया बताया है। पुतिन ने कहा है कि रूस की इस दूसरी वैक्सीन EpiVacCorona और पहली वैक्सीन Sputnik V के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।
{"_id":"5f4a10d87e93ba397d37f406","slug":"good-news-on-coronavirus-vaccine-russian-president-vladimir-putin-says-second-covid-vaccine-epivaccorona-to-launch-in-september-after-sputnik-v","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine: दूसरी कोरोना वैक्सीन पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी खुशखबरी, जानें कब उपलब्ध होगा टीका","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Vaccine: दूसरी कोरोना वैक्सीन पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी खुशखबरी, जानें कब उपलब्ध होगा टीका
Sun, 30 Aug 2020 12:46 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन बाजार में लाने के लिए रूस दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने कहा है कि वेक्टर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने एक बढ़िया वैक्सीन तैयार की है जो लोगों की काफी मदद करेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- रूस की यह दूसरी वैक्सीन EpiVacCorona अगले महीने लॉन्च की जा सकती है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि एक और वैक्सीन सितंबर में आ रही है, जिसे फेमस वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी ने तैयार किया है। इधर, कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि रूस की दूसरी कोरोना वैक्सीन से भी मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- मालूम हो कि रूस की पहली वैक्सीन को गमलेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमिलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने तैयार किया था। इसमें रूस के रक्षा मंत्रालय का भी सहयोग था। वहीं, दूसरी वैक्सीन EpiVacCorona को वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी ने तैयार किया है, जिसकी गिनती दुनिया के शीर्ष शोध संस्थानों में होती है। पुतिन ने कहा है कि उन्हें वेक्टर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों पर पूरा भरोसा है। संस्थान ने बढ़िया वैक्सीन तैयार की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी दुनिया के उन दो प्रमुख संस्थानों में से एक है, जिसके पास चेचक की वैक्सीन का सबसे बड़ा स्टॉक है। वैक्सीन की ड्रग साइबेरिया के सोवियत बायोलॉजिकल वेपंस रिसर्च प्लांट से मंगाई गई है। वैज्ञानिकों का दावा है कि जिन वॉलंटियर्स पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया, उन्हें 23 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। ट्रायल के दौरान उनकी जांच की गई।