{"_id":"69b8f7d45659674caf09eb1d","slug":"gond-katira-health-benefits-in-hindi-gond-katira-ke-fayde-kya-hai-disprj-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gond Katira Health Benefits: गर्मियों में अवश्य करें गोंद कतीरा का सेवन, यहां जानें इसके क्या हैं फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Gond Katira Health Benefits: गर्मियों में अवश्य करें गोंद कतीरा का सेवन, यहां जानें इसके क्या हैं फायदे
Tue, 17 Mar 2026 12:52 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:52 PM IST
सार
Health Benefits Of Gond Katira: अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में आपके शरीर में गर्मी से कोई दिक्कत न हो तो गोंद कतीरा का सेवन शुरू कर दें। यहां हम आपको बताएंगे इसके सेवन से आपको क्या लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
गोंद कतीरा के फायदे
- फोटो : अमर उजाला
Health Benefits Of Gond Katira: मार्च का महीना चल रहा है लेकिन अभी से बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक की समस्या भी बेहद आम हो जाती है। इस दौरान अक्सर लोग अत्यधिक पसीना, थकान, चक्कर या पेट की समस्या जैसी परेशानियों का सामना करते हैं। ऐसे में शरीर को ठंडक देने वाले प्राकृतिक उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं।
गोंद कतीरा के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
शरीर को देता है ठंडक
- गर्मियों में जब हीट स्ट्रेस और अत्यधिक पसीना होना आम बात है।
- ऐसे समय में ये शरीर को प्राकृतिक ठंडक प्रदान करता है।
- इसके नियमित सेवन से शरीर की गर्मी कम होती है।
- इससे थकान, चक्कर या चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।
गोंद कतीरा के फायदे
- फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
- गोंद कतीरा पाचन तंत्र के लिए भी बहुत लाभकारी है।
- ये पेट की गर्मी और एसिडिटी को कम करता है।
- जब पाचन तंत्र मजबूत होता है तो भोजन आसानी से पचता है और पेट में गैस नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंद कतीरा के फायदे
- फोटो : Adobe stock
पानी की कमी पूरा करता है
- गर्मियों में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, जिसको गोंद कतीरा दूर करता है।
- गोंद कतीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करके ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
गोंद कतीरा के फायदे
- फोटो : Freepik
थकान दूर करता है
- थकान कम करने में ये बेहद प्रभावी है।
- ये लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने और मानसिक ताजगी बनाए रखने के लिए फायदेमंद रहता है।