हर साल 15 अक्तूबर को दुनियाभर में 'ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे' यानी विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य हाथों को अच्छी तरह से धोने के फायदों और महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। कई डॉक्टर बताते हैं कि हाथ न धोने के कारण सबसे अधिक बीमारियां होती हैं। हाथों के जरिए ही संक्रमण और बैक्टीरिया आसानी से शरीर में चले जाते हैं और बीमारियां पैदा करते हैं। अब कोरोना वायरस को ही ले लीजिए। यह बीमारी भी हाथों के जरिए ही फैल रही है। आइए जानते हैं हाथ धोने के फायदों के बारे में और आखिर हाथ धोने से कोरोना के अलावा और किन-किन बीमारियों से सुरक्षा मिल सकती है।
{"_id":"5f86d2ba8ebc3ea360757ba5","slug":"global-handwashing-day-2020-health-benefits-of-handwashing-in-hindi-coronavirus-prevention-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Global Handwashing Day 2020: हाथ धोने से सिर्फ कोरोना ही नहीं, इन बीमारियों से भी मिलती है सुरक्षा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Global Handwashing Day 2020: हाथ धोने से सिर्फ कोरोना ही नहीं, इन बीमारियों से भी मिलती है सुरक्षा
Thu, 15 Oct 2020 01:13 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
ग्लोबल हैंडवाशिंग डे 2020
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्यों हाथ धोना इतना जरूरी है?
- हाथ धोना एक दवा की तरह है। अगर आप हाथों को नहीं धोते हैं तो वायरस के संक्रमण या बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकते हैं, जिसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं और दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन अगर आप हमेशा हाथ धोते रहेंगे तो आप बीमार नहीं पड़ेंगे और दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाथ न धोने के कारण होने वाली बीमारियां
- कोरोना वायरस
- फेफड़ों से जुड़ी बीमारी
- हेपेटाइटिस ए
- त्वचा संबंधी बीमारियां
- फूड प्वॉयजनिंग
- पेट में कीड़े
- हाथ, पैर और मुंह संबंधी बीमारियां
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाथों को कैसे धोएं
- विशेषज्ञों की मानें तो हाथ साफ करने के लिए साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोने चाहिए और उसके बाद एक साफ कपड़े से हाथों को पोंछ लेना चाहिए। इससे हाथों के जरिए फैलने वाली बीमारियों का खतरा लगभग न के बराबर हो जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाथों को कब धोना है जरूरी
- खाना खाने से पहले और बाद में हाथ साबुन से जरूर धोएं।
- टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद हाथ धोना है जरूरी।
- धूल-मिट्टी से भरी किसी जगह पर काम करने के बाद साबुन-पानी से हाथ धो लें।
- जानवरों को छूने के बाद भी हाथों को साबुन-पानी से धोना बहुत जरूरी है।