फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: 80% लोग आंखों की इन दिक्कतों को कर देते हैं इग्नोर, हमेशा के लिए जा सकती है रोशनी

Fri, 16 Jan 2026 08:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Jan 2026 08:42 PM IST
सार

ग्लूकोमा दुनिया में अंधेपन का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। ग्लूकोमा रोग आंखों के ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाती है। इसमें आंखों पर दबाव बढ़ जाता है जिससे धीरे-धीरे नजर कमजोर होती जाती है।  

विज्ञापन
glaucoma can cause blindness what are the early symptoms of blindness not to be ignored
आंखों की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

आंखों की बीमारियां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में बढ़ती हुई देखी जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लोगों का बढ़ता स्क्रीन टाइम, आहार में पोषक तत्वों की कमी के साथ शुगर-ब्लड प्रेशर कंट्रोल न रहने की स्थिति आंखों के लिए मुश्किलें बढ़ाती जा रही हैं। 



 ग्लूकोमा मौजूदा समय में आंखों से जुड़ी एक गंभीर और तेजी से बढ़ती समस्या बनती जा रही है। यह बीमारी धीरे-धीरे आंखों की नसों को नुकसान पहुंचाती है। अगर समय रहते इसका पता न चले या इलाज न हो पाए तो इसके कारण आपको स्थाई रूप से अंधेपन तक का भी खतरा हो सकता है।

गौरतलब है कि ग्लूकोमा दुनिया में अंधेपन का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। डॉक्टर कहते हैं, अक्सर लोग इस रोग के शुरुआती कुछ लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं। अगर आपको भी आंखों में कुछ समस्याएं हैं तो इसपर गंभीरता से ध्यान दें।

glaucoma can cause blindness what are the early symptoms of blindness not to be ignored
आंखों में होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe Stock

ग्लूकोमा की समस्या के बारे में जानिए

ग्लूकोमा रोग आंखों के ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाती है। इसमें आंखों पर दबाव बढ़ जाता है जिससे धीरे-धीरे नजर कमजोर होती जाती है।

  • आंखों में मौजूद तरल पदार्थ यानी फ्लूइड जब ठीक तरीके से ड्रेन नहीं हो पाते हैं तो इस नर्व्स पर दबाव बढ़ता है।
  • उम्र बढ़ने के साथ इस तरह की समस्या का खतरा अधिक होता है। 
  • इसके अलावा जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये दिक्कत रही है, डायबिटीज है या फिर आंखों में चोट है उन्हें ग्लूकोमा की समस्या का खतरा हो सकता है।
glaucoma can cause blindness what are the early symptoms of blindness not to be ignored
आंखों की बीमारी - फोटो : Freepik.com

ग्लूकोमा के प्रमुख लक्षण

नेत्र रोग विशेषज्ञ बताते हैं वैसे तो ग्लूकोमा के शुरुआती स्थितियों में लक्षण नजर नहीं आते। हालांकि जब ये समस्या बढ़ने लगती है तो धीरे-धीरे किनारों से दिखाई देना कम हो जाता है।

  • अक्सर आंखों में भारीपन, सिरदर्द, आंखों में दर्द या रोशनी के चारों ओर घेरा नजर आता है तो सावधान हो जाइए।

डॉक्टर कहते हैं, इन लक्षणों को अक्सर लोग हल्का मानकर अनदेखा कर देते हैं पर समय के साथ ये आंखों के लिए गंभीर मुसीबतों को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। 80 फीसदी लोग आंखों में होने वाली इन दिक्कतों को गंभीरता से नहीं लेते हैं जिसके कारण रोशनी जाने तक का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
glaucoma can cause blindness what are the early symptoms of blindness not to be ignored
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें उपाय - फोटो : Freepik.com

ग्लूकोमा से बचाव के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ग्लूकोमा से पूरी तरह बचाव संभव नहीं है, लेकिन समय पर अगर लक्षणों को पहचान लिया जाए और इलाज हो जाए तो इससे अंधेपन को रोका जा सकता है। 

  • नियमित आंखों की जांच बहुत आवश्यक है। 40 साल की उम्र के बाद सभी लोगों को डॉक्टर की सलाह पर आंखों की नियमित जांच जरूर कराते रहना चाहिए।
  • हेल्दी लाइफस्टाइल आंखों के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।
  • पोषक तत्वों से भरपूर आहार जिसमें पत्तेदार सब्जियां, विटामिन सी और ओमेगा-3 हो, ये आंखों की रोशनी को ठीक रखने में मददगार हो सकती है।
  • आंखों की सेहत ठीक रखने के लिए ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों को कंट्रोल रखने पर भी ध्यान देना चाहिए।



-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed