फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ऐसे लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है घी का सेवन, अध्ययन में शोधकर्ताओं ने चेताया

Fri, 18 Jun 2021 05:41 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 18 Jun 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
ghee contributing to an increased risk of cardiovascular disease, Study says
घी का सेवन करें या नहीं? - फोटो : social media

भारतीय आहार में घी का विशेष महत्व है। सदियों से घी को ऊर्जा के बेहतरीन स्रोत और सेहत के लिए तमाम फायदों से युक्त आहार रूप में प्रयोग में लाया जाता रहा है। घी को पवित्र माना जाता है, इसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भारत में आहार में वर्षों से किया जाता रहा है। पर क्या घी का सेवन आधुनिक नैदानिक मापदंडों के अनुसार स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है? ऐसा सवाल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि हाल ही में वैज्ञानिकों ने घी के कारण शरीर को होने वाले कुछ प्रकार के नुकसान के बारे में बताया है।


आयुर्वेदिक और आधुनिक चिकित्सा मापदंडों के आधार पर घी के सेवन को लेकर मतभेद देखा जा रहा है। जहां आयुर्वेद में घी को शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद बताया जाता है, वहीं हाल के अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इससे होने वाली शारीरिक समस्याओं के बारे में लोगों को आगाह किया है। आइए इस लेख में दोनों ही आधार पर घी के सेवन से संबंधित लाभ और हानि के बारे में जानते हैं। साथ ही जानते हैं कि शोधकर्ताओं ने इससे होने वाले किस नुकसान के बारे में सचेत रहने को कहा है?

ghee contributing to an increased risk of cardiovascular disease, Study says
आयुर्वेद के अनुसार घी है बेहद फायदेमंद - फोटो : Pixabay
आयुर्वेद की दृष्टि से घी का सेवन
आयुर्वेदिक ग्रंथों में घी को पारंपरिक रूप से खाद्य वसा का स्रोत माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार घी, आयु को बढ़ाने के साथ शरीर को विभिन्न रोगों से बचाने में कारगर है। यह पाचन (अग्नि) को बढ़ाता है भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने में भी सहायक है। इसके अलावा आयुर्वेद में घी को ओजस शक्ति में वृद्धि करने के साथ याददाश्त में सुधार करने और मस्तिष्क की तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। घी का सेवन वात और पित्त को शांत करने में भी काफी प्रभावी माना जाता है।
 
ghee contributing to an increased risk of cardiovascular disease, Study says
घी और आधुनिक चिकित्सा - फोटो : Pixabay
क्या कहता है अध्ययन 
यूएस लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में घी के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में बताया गया है। प्रोफेसर हरि शर्मा, शियाओइंग झांग और चंद्रधर द्विवेदी द्वारा प्रकाशित इस अध्ययन में घी के सेहत पर होने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया है। इस अध्ययन में विशेषज्ञ सीरम लिपिड स्तर और माइक्रोसोमल लिपिड पेरोक्सीडेशन पर घी के प्रभाव को जानने के लिए शोध कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghee contributing to an increased risk of cardiovascular disease, Study says
कोरोनरी धमनी रोग का कारण बन सकता है घी का ज्यादा सेवन - फोटो : Social media

घी से होने वाले नुकसान
विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले कुछ दशकों में एशियाई लोगों में कोरोनरी धमनी रोग (सीएडी) के मामले काफी अधिक देखे जा रहे हैं। इसके पीछे घी के सेवन को एक कारण के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों ने बताया कि घी का सेवन शरीर में  सेचुरेटेड फैटी एसिड और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा देता है। इसके अलावा गर्म घी से कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकरण उत्पादों का भी स्राव होता है जोकि सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन
ghee contributing to an increased risk of cardiovascular disease, Study says
चूहों पर घी के प्रभाव को जानने के लिए अध्ययन - फोटो : iStock

चूहों पर किया गया अध्ययन
हृदय स्वास्थ्य पर घी के प्रभावों को समझने के लिए विशेषज्ञों ने चूहों पर अध्ययन किया। इसमें चूहों को घी युक्त खाद्य पदार्थ दिए। अध्ययन के लिए दो प्रकार के चूहों को शामिल किया गया था, चूहों का एक सेट पूरी तरह से स्वस्थ जबकि दूसरे सेट के चूहे आनुवंशिक रूप से कुछ बीमारियों के शिकार थे। अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने पाया कि स्वस्थ सेट वाले चूहों में घी के सेवन से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोग के अन्य मार्करों में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। वहीं दूसरे सेट में, जो बीमारियों से ग्रस्त था, घी युक्त आहार खाने से उनके रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed