फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम जाने का नहीं मिल पाता है समय तो घर पर ही इन व्यायामों को करके रहें फिट, खर्च भी बचेगा

Sat, 20 Mar 2021 04:26 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 20 Mar 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
get fit by doing these exercises at home
एक्सरसाइज

ऑफिस के कामकाज और घरेलू व्यस्तता के बीच जिम के लिए समय निकाल पाना हम में से ज्यादार लोगों के लिए बड़ी चुनौती रहती है। फिट रहने की चाहत के बावजूद अगर कोई तरीका नहीं निकल पा रहा है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे ही कुछ व्यायामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आसानी से घर पर ही करके फिट रहा जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए न तो आपको किसी मंहगे उपकरण की जरूरत होगी न ही किसी ट्रेनर की। जिम में खर्च होने वाला जो पैसा बचेगा वो अलग।


आइए शरीर के विभिन्न अंगों के हिसाब से आसानी से होने वाले इन व्यायामों के बारे में जानते हैं।

get fit by doing these exercises at home
fitness

क्रैक वॉक व्यायाम
शरीर के निचले और ऊपरी दोनों हिस्सों को एक साथ लक्ष्य करने के लिए क्रैक वॉक व्यायाम को सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाता है। हाथ-पैर और कंधों को मजबूती देने के साथ इस व्यायाम के माध्यम से कोर की भी मांसपेशियों को लक्षित किया जा सकता है। इस व्यायाम के लिए फर्श पर बैठ जाएं और घुटनों को ऊपर उठा लें। हाथों को कमर के पीछे की ओर रखें। अपने बाएं हाथ और दाएं पैर को एक साथ आगे बढ़ाते हुए चलना शुरू करें। इस प्रक्रिया को विपरीत अंगों के साथ दोहराएं।

get fit by doing these exercises at home
paper waist challenge - फोटो : mirror.co.uk

कमर के व्यायाम
इस व्यायाम को करने के लिए पैरों के बीच थोड़ी दूरी बना लें। कमर को दाएं से बाएं और फिर बाएं से दाएं की तरफ एक गोल-गोल घुमाएं। इससे आपके पूरे कमर की एक्सरसाइज होती है। इसके अलावा सामने की ओर झुककर पैरों को छूने का भी प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
get fit by doing these exercises at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बेयर क्रॉल व्यायाम
हाथ-पैर, कंधे और ग्लूटस के लिए इस व्यायाम को काफी फायदेमंद माना जाता है। इस व्यायाम को करने के लिए हाथ और घुटनों के बल उस पोजिशन में आ जाएं जैसे बचपन में बच्चे चलते हैं। अब हाथों और पैरों की मदद से शरीर को सहारा देने के लिए घुटनों को कुछ ऊपर उठाएं। पीठ और कोहनियों को सीधा रखें। पैर हल्के से मुड़े होने चाहिए। अब अपने बाएं हाथ के साथ दाएं पैर को आगे की ओर बढ़ाएं, इसके बाद दाएं हाथ को बाएं पैर के साथ आगे बढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed