शरीर को सेहतमंद और फिट रखने के लिए जिन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, उन्हीं में से एक है प्रोटीन। मांसपेशियों के निर्माण से लेकर शरीर को फिट रखने तक के लिए प्रोटीन की आवश्यकता की जरूरत होती है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना जो खाना हम खाते हैं उससे शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन की मात्रा पूरी नहीं हो पाती है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग शेक और अन्य दूसरे माध्यमों से इसकी भरपाई करने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर हमसे यहीं गलती हो जाती है, अन्य माध्यमों से ली जाने वाली प्रोटीन की मात्रा हम तय नहीं कर पाते हैं जिसके कारण हमें फायदे से ज्यादा नुकसान होने लगता है। आइए जानते हैं कि दैनिक रूप से हमें कितनी मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है साथ ही बहुत अधिक प्रोटीन के सेवन के क्या नुकसान हो सकते हैं?
कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं बहुत अधिक प्रोटीन, हो सकती है गंभीर बीमारी, जाने क्या है सही मात्रा?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन