शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सभी लोगों को दैनिक आहार में कई तरह के फलों-सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। मौसमी फलों को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इतना ही नहीं कुछ फलों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण आपको तमाम तरह की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ फलों की अधिकतर पोषकता उसके छिलकों में होती है, ऐसे में इन्हें छील कर खाने से उन पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक फलों का सेवन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
सावधान: इन फलों को छील कर खाने से कम हो जाती है इनकी पौष्टिकता, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलती?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब को खाएं छिलके सहित
आपने भी कई लोगों को छील कर सेब खाते देखा होगा, विशेषज्ञ इसे गलत तरीका मानते हैं। सेब के मुख्य फल की ही तरह, इसके छिलके में भी कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। छील कर सेब खाने की तुलना में अगर हम इसे छिलके सहित खाते हैं तो इससे 332% अधिक विटामिन-के, 142% अधिक विटामिन-ए, 115% अधिक विटामिन-सी, 20% अधिक कैल्शियम और 19% अधिक पोटैशियम प्राप्त होता है।
खीरा खाएं छिलकों सहित
अगर आपकी भी खीरे को छील कर खाने की आदत है तो इसमें सुधार कर लें, क्योंकि अध्ययनों में खीरे को बिना छीले खाना विशेष फायदेमंद बताया गया है। खीरे के गहरे हरे रंग के छिलके में इसके अधिकांश एंटीऑक्सिडेंट, अघुलनशील फाइबर और पोटेशियम होते हैं। इसमें विटामिन-के की भी अधिकता होती है, ऐसे में इसको साफ से धोकर बिना छीले ही सेवन करना चाहिए। खीरा आपके हाइड्रेशन को बेहतर बनाए रखने में काफी सहायक फल है।
आम का सेवन
कुछ ही दिनों में बाजार में आम बहुतायत में उपलब्ध हो जाएंगे। कच्चे हों या पके हुए, आम को छिलके सहित खाना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आम के छिलकों में मैंगिफेरिन, नॉरथिरियोल और रेस्वेराट्रोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फेफड़ों, कोलन, स्तन, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के कैंसर और कई अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। आम का सेवन छिलके सहित करना चाहिए।
संतरे के छिलकों के फायदे
संतरे को विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है जो शरीर की इम्युनिटी को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। विटामिस-सी आपको कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में भी काफी मददगार माना जाता है। संतरे के फल में जितना विटामिन-सी होता है उससे दोगुना उसके छिलकों में पाया जाता है। संतरे के छिलके में राइबोफ्लेविन, विटामिन-बी 6, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की भी मात्रा होती है।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।