Medically Reviewed by
हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के पोषण से यु्क्त फलों का सेवन करते हैं। ये न सिर्फ बीमारियों से कोसों दूर रखने में सहायक होते हैं साथ ही हमें अच्छा स्वाद भी देते हैं। पर डायबिटीज रोगियों के लिए यह इतना आसान नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज से ग्रसित रोगियों को अपने आहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक आहार के सेवन के साथ डायबिटीज रोगियों को इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि इससे उनके शुगर का स्तर न बढ़ जाए। आमतौर पर ज्यादातर फलों का स्वाद मीठा होता है, ऐसे में डायबिटीज रोगियों के लिए इनका चयन करना हमेशा से बड़ा चैलेंज रहा है। यही कारण है कि ऐसे लोग चाहकर भी कई फलों का स्वाद नहीं ले पाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि किसी भी फल का सेवन करने से पहले मधुमेह रोगियों को इसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) के बारे में जान लेना चाहिए। ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक पैमाना है, जिससे निर्धारित किया जा सकता है कि वह खाद्य पदार्थ शरीर में कितनी तेजी से शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है।
क्या हर मीठे फल शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं? डायबिटीज रोगियों के लिए किन फलों का सेवन स्वाद और सेहत दोनों ही मामले में फायदेमंद हो सकता है, आइए इस लेख में जानते हैं?
{"_id":"60cb062a8ebc3e2e621eb832","slug":"fruits-for-diabetic-patients-low-glycemic-index-foods-list-to-eat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वाद भी-सेहत भी: डायबिटीज में इन फलों का सेवन है फायदेमंद, जानिए किनसे करना चाहिए परहेज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
स्वाद भी-सेहत भी: डायबिटीज में इन फलों का सेवन है फायदेमंद, जानिए किनसे करना चाहिए परहेज
Thu, 17 Jun 2021 02:02 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
डायबिटीज में फलों का सेवन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज में फायदेमंद है कीवी
- फोटो : social media
कीवी का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज रोगियों के लिए कीवी फल का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) के मुताबिक स्वाद और सेहत से भरपूर इस फल में 215 मिलीग्राम पोटेशियम, 64 मिलीग्राम विटामिन सी और 2 ग्राम फाइबर की मात्रा समाहित होती है। इसके अलावा कीवी में लगभग 42 कैलोरी और 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है। विशेषज्ञ इसे मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद फल के रूप में सेवन करने की सलाह देते हैं।

डायबिटीज में खाएं सेब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सेब खाने के फायदे
रोजाना एक सेब का सेवन आपको तमाम तरह की बीमारियों से दूर रखता है। यूएसडीए के मुताबिक एक मध्यम आकार के सेब में 95 कैलोरी और 25 ग्राम कार्बस पाया जाता है। इसके अलावा सेब में फाइबर और विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि सेब को छीले बिना ही खाना ज्यादा फायदेमंद है। इसके छिलके में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट की उपयुक्त मात्रा पाई जाती है। डायबिटीज रोगियों कि लिए रोजाना 100 ग्राम की मात्रा में सेब के सेवन की सलाह दी जाती है।

पपीते का सेवन है कई तरह से फायदेमंद
- फोटो : Pixabay
पपीता
यूएसडीए के अनुसार, एक छोटे आकार के पपीते में 67 कैलोरी के साथ 2.67 ग्राम डाइट्री फाइबर, 286 मिलीग्राम पोटेशियम, 95.6 मिलीग्राम विटामिन सी, 33 मिलीग्राम मैग्नीशियम और करीब 31 मिलीग्राम कैल्शियम की उपस्थिति होती है। पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 होता है इसलिए यह रक्त शर्करा को बहुत ज्यादा नहीं बढ़ाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों को देखते हुए डायबिटीज रोगियों को पपीते के सेवन की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल का सेवन करें ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल
फलों में पाया जाने वाला फाइबर उनके ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम कर देता है। आइए ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानते हैं जिनका जीआई स्केल 55 या उससे कम होता है और डायबिटीज रोगी इनका सेवन कर सकते हैं।
फलों में पाया जाने वाला फाइबर उनके ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम कर देता है। आइए ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानते हैं जिनका जीआई स्केल 55 या उससे कम होता है और डायबिटीज रोगी इनका सेवन कर सकते हैं।
- सेब
- संतरे
- केला
- अनानास
- नाशपाती
- चेरी