फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ये पांच लक्षण बताते हैं शरीर को भोजन से नहीं मिल पा रहे हैं पोषक तत्व, न करें नजरअंदाज

Thu, 17 Jun 2021 12:10 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Nutrients deficiency signs These five symptoms show that the body is not getting nutrients from food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष


हमेशा स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध, ताजा और सेहतमंद आहार लेना चाहिए, यानी हम जितना अच्छा खाना खाएंगे, सेहत उतनी ही अच्छी रहेगी। दरअसल, यहां अच्छे खाने से मतलब है कि संतुलित आहार लेना, यानी आपके खाने में वो तमाम जरूरी पोषक तत्व जरूर होने चाहिए, जिसकी जरूरत शरीर को होती है। हालांकि अक्सर कई लोग यह शिकायत करते हैं कि वह अच्छी डाइट लेते हैं, शुद्ध और ताजा खाना खाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? यह एक बड़ा सवाल है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह जरूरी नहीं है कि आप जो आहार ले रहे हैं, उसके पोषक तत्व भी आपको मिल रहे हों। इसके लिए कुछ लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे पता चलता है कि आपको भोजन से पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में... 

Nutrients deficiency signs These five symptoms show that the body is not getting nutrients from food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट साफ न होना 

  • ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जिन्हें नियमित रूप से पेट साफ न होने की शिकायत होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर पेट साफ नहीं होता है, रोजाना मल बाहर नहीं आता है तो पेट में संक्रमण की संभावना बनी रहती है। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। 
Nutrients deficiency signs These five symptoms show that the body is not getting nutrients from food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

घाव जल्दी न भरना 

  • शरीर पर अगर कहीं कट या खरोंच लग जाए, तो यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर वह तेजी से ठीक नहीं हो रहा है तो यह शरीर में विटामिन-सी की कमी का एक संकेत हो सकता है। दरअसल, यह पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ सूजन को कम करता है और घाव भी जल्दी भरने में करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nutrients deficiency signs These five symptoms show that the body is not getting nutrients from food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बालों का झड़ना 

  • बालों में कंघी करते समय रोजाना कुछ न कुछ बाल झड़ जाते हैं, यह सामान्य बात है और लगभग हर किसी के साथ ऐसा होता है, लेकिन अगर बाल तेजी से और बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो यह शरीर में आयरन की कमी का एक संकेत हो सकता है। इसके अलावा कमजोरी महसूस होना और चक्कर आना भी शरीर में आयरन की कमी के लक्षण हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Nutrients deficiency signs These five symptoms show that the body is not getting nutrients from food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों में दर्द होना 

  • शरीर में विटामिन-डी और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी से हड्डियों में दर्द होने की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इन पोषक तत्वों की सख्त जरूरत होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed