{"_id":"6af2bf6e91e941d7b50e14d3","slug":"frequent-urination-cause-why-do-you-need-to-pee-so-often-causes-symptoms-and-treatment-2026-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिनभर टॉयलेट के चक्कर लगा रहे हैं? डायबिटीज से लेकर किडनी की बीमारी तक हो सकती है वजह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
दिनभर टॉयलेट के चक्कर लगा रहे हैं? डायबिटीज से लेकर किडनी की बीमारी तक हो सकती है वजह
Tue, 10 Nov 2026 04:37 PM IST
श्रुति गौड़
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:37 PM IST
सार
Why Do You Need to Pee So Often: अगर आपको भी बार-बार पेशाब जाने की आदत है तो इस लेख को अवश्य पढ़ें। यहां हम आपको इसके कारण बताएंगे।
विज्ञापन
इन समस्याओं के कारण बार-बार जाना पड़ सकता है टॉयलेट
- फोटो : AI
Why Do You Need to Pee So Often: क्या आपको भी दिनभर बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है? क्या रात में भी कई बार नींद खुलती है और आपको टॉयलेट जाना पड़ता है? अगर ऐसा अक्सर होता है, तो इसे सिर्फ ज्यादा पानी पीने की आदत समझकर नजरअंदाज न करें। बार-बार पेशाब आने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
Trending Videos
इन समस्याओं के कारण बार-बार जाना पड़ सकता है टॉयलेट
- फोटो : Adobe Stock
1. डायबिटीज
बार-बार पेशाब आने की समस्या डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकती है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है। इससे पेशाब ज्यादा बनने लगता है। इसके साथ बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना, थकान और अचानक वजन कम होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

2. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI होने पर भी बार-बार पेशाब जाने की इच्छा हो सकती है। इस स्थिति में पेशाब करते समय जलन, दर्द, पेट के निचले हिस्से में परेशानी और थोड़ी-थोड़ी देर में टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है। अगर संक्रमण किडनी तक पहुंच जाए तो बुखार, ठंड लगना और पीठ या कमर के एक तरफ दर्द भी हो सकता है।

3. ओवरएक्टिव ब्लैडर
ओवरएक्टिव ब्लैडर ऐसी स्थिति है जिसमें पेशाब की थैली की मांसपेशियां जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। इसकी वजह से अचानक और तेज पेशाब आने का एहसास होता है। कई बार व्यक्ति टॉयलेट पहुंचने से पहले ही पेशाब पर नियंत्रण खो सकता है। इस समस्या के कारण रात में भी बार-बार नींद खुल सकती है।

4. किडनी से जुड़ी समस्याएं
किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर पेशाब की मात्रा और समय में बदलाव हो सकता है। कुछ लोगों को रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। हालांकि, पेशाब में बदलाव के कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं, इसलिए सही वजह जानने के लिए जांच जरूरी है।