फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makhana Benefits: पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है एक मुठ्ठी मखाना, रोज सुबह खाने से मिलते हैं ये चार फायद

Sun, 11 May 2025 04:55 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 11 May 2025 04:55 PM IST
सार

Makhana Benefits: मखाना, जिसे फॉक्स नट के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसा सुपर फूड है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर रोज एक मुठ्ठी मखाना का सेवन किया जाए तो इसके कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Foxnut makhana is beneficial for men eating it every morning gives these four benefits know in hindi
मखाना - फोटो : instagram

Benefits Of Foxnut: बादाम, काजू, चिया सीड्स और क्विनोआ जैसे सुपरफूड्स के गुणों की चर्चा तो आपने खूब सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी मखाने, यानी फॉक्स नट्स के अनमोल फायदों के बारे में सोचा है? मखाना जिसे फॉक्स नट भी कहा जाता है, एक ऐसा सुपरफूड है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर मखाने का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। खासतौर पर पुरुषों के लिए तो मखाने में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। आइए इस लेख में मखाने के चार प्रमुख फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Foxnut makhana is beneficial for men eating it every morning gives these four benefits know in hindi
स्पर्म क्वालिटी में सुधार - फोटो : Freepik.com

1. स्पर्म काउंट बढ़ाता है
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और अनहेल्दी डाइट के कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। मखाना इस समस्या का प्राकृतिक समाधान हो सकता है। मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और आवश्यक खनिज जैसे जिंक और मैग्नीशियम स्पर्म की क्वालिटी और संख्या को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रोज सुबह एक मुट्ठी भुने हुए मखाने खाने से प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है।

Foxnut makhana is beneficial for men eating it every morning gives these four benefits know in hindi
बॉडी, जिम - फोटो : Freepik.com

2. मांसपेशियों की मजबूती
एक स्वस्थ शरीर के लिए मांसपेशियों की मजबूती और शारीरिक फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण होती है, खासकर जो लोग जिम जाते हैं। मखाना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत में मदद करता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और व्यायाम के बाद रिकवरी को तेज करते हैं। साथ ही, मखाना हल्का और आसानी से पचने वाला सुपरफूड है, जो आपके एनर्जी लेवल को बनाए रखता है।


ये भी पढ़ें- Mother's Day: मां की सेहत का रखें ध्यान, ये उपाय उन्हें आर्थराइटिस-हड्डियों के दर्द से बचाने में करेंगे मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
Foxnut makhana is beneficial for men eating it every morning gives these four benefits know in hindi
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com

3. वजन नियंत्रण में सहायक
मोटापा और बढ़ता हुआ वजन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जिनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग शामिल हैं। मखाना कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला खाद्य पदार्थ है, जो वजन नियंत्रित करने में मदद करता है। भूख लगने पर मखाना खाने से यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और पाचन में भी मदद करता है। मखाने को भूनकर या हल्के मसाले के साथ सुबह नाश्ते में शामिल करके आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें-  UTI: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बढ़ जाता है यूटीआई का खतरा, बरतनी चाहिए ये विशेष सावधानी
 
विज्ञापन
Foxnut makhana is beneficial for men eating it every morning gives these four benefits know in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

4. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
हृदय रोग किसी भी इंसान के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य चिंता है। मखाने में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, जबकि मैग्नीशियम हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, मखाने में कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट की मात्रा न के बराबर होती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। रोजाना मखाने खाने से हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव होता है और समग्र स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed