फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से फेफड़े हो गए हैंं कमजोर तो कुछ दिन न करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है समस्याएं

Tue, 11 May 2021 04:04 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 11 May 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
for weak lungs do not eat this things in hindi
चीजों से परहेज रखना आपके लिए आवश्यक है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Deepak Mahavar

डॉ दीपक माहवर, श्वास रोग विशेषज्ञ

सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल, नागपुर

डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एन.बी

अनुभव- 10 वर्ष

कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों के फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित किया है। संक्रमण फैलता गया और लोगों के फेफड़ों को कमजोर कर गया, ऐसे में बहुत जरूरी है कि कुछ दिनों के लिए बिना किसी लापरवाही के फेफड़ों का पूरा ख्याल रखा जाए क्योंकि फेफड़े एक या दो दिन में तो ठीक हो नहीं सकते हैं। ऐसे में आपको जब यह पता है कि फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन बहुत जरूरी है। तब आप इस बात का भी ध्यान रखें कि अभी किन चीजों से परहेज रखना आपके लिए आवश्यक है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी कुछ समय के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।  

 

                                                                                                         

for weak lungs do not eat this things in hindi
खाली पेट तो इन्हें बिल्कुल भी न लें - फोटो : Pixabay

खट्टे फल
यदि आपके फेफड़ों में बहुत हद तक कोरोना संक्रमण फैल गया था तो ऐसे में बहुत जरूरी है कि कुछ समय के लिए आप खट्टे फलों का सेवन न करें और खाली पेट तो इन्हें बिल्कुल भी न लें क्योंकि ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। एसिड रिफ्लक्स होने पर फेफड़े प्रभावित होते हैं जिससे कि फेफड़े के रोग बढ़ने लगते हैं इसलिए इनका सेवन न करें। 
 

for weak lungs do not eat this things in hindi
फेफड़ों में दर्द, सूजन आदि परेशानियां आपको हो सकती हैं - फोटो : social media

दूध से बनी चीजों का अधिक सेवन
दूध और उससे निर्मित चीजों का सेवन करने से कोई समस्या नहीं है लेकिन यदि आप अधिक मात्रा में इन चीजों का सेवन करने लगेंगे तो आप ही के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है क्योंकि ऐसा करने पर आपके फेफड़ों में बहुत जल्दी बलगम बन सकता है। दूध में मौजूद कैसोमोर्फिन बहुत जल्दी बलगम बना सकता है जिससे फिर आपके फेफड़ों में दर्द, सूजन आदि परेशानियां हो सकती हैं। 

  
विज्ञापन
विज्ञापन
for weak lungs do not eat this things in hindi
6 महीने तक तो आपको तला हुआ खाना लेना ही नहीं है - फोटो : सोशल मीडिया

तला हुआ खाना
यदि आपको 40 प्रतिशत या उससे अधिक कोरोना संक्रमण हो गया था जिस वजह से आपके फेफड़े बहुत ही कमजोर हो गए थे तो ऐसे में कम से कम 6 महीने तक तो आपको तला हुआ खाना लेना ही नहीं है क्योंकि इसे खाने से आपके फेफड़ों पर दबाव बढ़ जाएगा और फिर सांस लेने में समस्याएं, दर्द, भारीपन आदि समस्याएं शुरु हो जाएंगी जो कि इस समय आपके लिए ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
for weak lungs do not eat this things in hindi
आपके फेफड़े और भी कमजोर हो सकते हैं - फोटो : social media

शक्कर युक्त पेय पदार्थ
अधिक गर्मी पड़ने पर हमारा मन कुछ पीने को करने लगता है लेकिन फेफड़ों के कमजोर होने पर बहुत ही आवश्यक है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि किन चीजों के सेवन से आपके फेफड़े और भी कमजोर हो सकते हैं इसलिए किसी भी प्रकार कोल्डड्रिंक, कॉफी, सोडा, शेक आदि पीना आपके लिए कुछ समय के लिए बिल्कुल वर्जिक है क्योंकि आपके फेफड़ों की क्षमता फिलहाल वैसी है ही नहीं।

नोट- यह लेख सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक माहवर से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपक महावर पिछले 10 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एम.बी.बी.एस गवर्नमेंट कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नागपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed