भारतीय खान पान की रवायत में पनीर का एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। बहुत जरूरी है कि इसका स्वाद के साथ पोषण की दृष्टि से भी लाभ लिया जाए। पनीर खाने से कई सारे फायदे पहुंचते हैं लेकिन अधिकांश लोग पनीर को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं मानते हैं। इसका सही पोषण न मिलने का कारण है इसके व्यंजनों में इतना तेल या चिकनाहट, खड़े मसाले और बनाने के तरीकों में लापरवाही होना, ऊपर से इतनी हैवी ग्रेवी सीधा वजन बढ़ाने और बीमारियों का साधन है। ऐसे में यह ध्यान रखने योग्य बात है कि पनीर का किस तरह सेवन किया जाए कि इससे स्वास्थ्य लाभ मिले। अगली स्लाइड्स से सुश्री आशिमा नय्यर, डायटीशियन, पारस हॉस्पिटल ,पंचकूला से जानिए किन तरीकों से पनीर का सेवन करने से मिल सकेंगे लाभ।
इन तरीकों से करें पनीर का सेवन, स्वास्थ्य की दृष्टि से रहेगा लाभदायक
ऐसे समय में न करें पनीर का सेवन
यदि पेट संबंधी किसी बीमारी से जूझ रहें हैं तो बिलकुल भी इसका सेवन न करें। साथ ही यदि होटल या रेस्तरां आदि की बात करें तो कई जगह होने वाली लापरवाही से सभी वाकिफ हैं, जिसमें ग्रेवी बनाने में की गयी लापरवाही, इसके अलावा लम्बे समय तक बनाकर रखे पड़े पनीर टिक्का और कई दिनों तक पड़ा पनीर बना दिया जाना भी शामिल है। ऐसे में ये सब खाने में सावधानी बरतें। जिन लोगों को पनीर से किसी प्रकार की एलर्जी होती है, इसका सेवन न करें।
पनीर के सेवन से होने वाले फायदे
प्रोटीन व कैल्शियम से है भरपूर
सबसे पहले यह जान लें कि पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का बहुत अच्छा माध्यम है, जिससे मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं साथ ही हड्डियों को भी अच्छी खुराक मिलती है। साथ ही यह विटामिन डी का भी बहुत अच्छा स्रोत है जो शरीर के लिए आवश्यक तत्व है।
वजन घटाने में सहायक
दरअसल पनीर मे हाई प्रोटीन होने की वजह से इसे कम मात्रा में खाने से भी भर पेट भोजन का अहसास होता है जिससे और कुछ खाने और वजन बढ़ने की संभावना कम होती है। इसलिए वजन घटाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने डाइट प्लान में पनीर की मात्रा जोड़ें और लाभ उठायें।
कैंसर व हृदयरोग में भी सहायक
पनीर का सेवन करने से हृदयरोगों की रोकथाम में मदद मिलती है, साथ ही यह “खराब कोलेस्ट्रोल” को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा पनीर कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकता है।