गर्मी के मौसम में धूप और लू से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए हम तमाम प्रकार के उपाय करते हैं। नींबू पानी पीना भी ऐसे ही सबसे सरल उपायों में से एक है। तेज गर्मी में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के साथ यह पाचन को ठीक रखने में सहायक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के नुकसान होने भी शुरू हो जाते है।
कहीं आप भी तो नहीं पीते हैं बहुत ज्यादा नींबू पानी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांतो को हो सकता है नुकसान
दिन में बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से आपके दांतो को नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक नींबू में एसिडिक एसिड पाई जाती है। इसका बहुत ज्यादा सेवन दांतों की ऊपरी परत को क्षति पहुंचा सकती है। इस बारे में साल 2015 में अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट भी पेश की थी जिसमें नींबू पानी को स्ट्रॉ से पीने की सलाह दी गई थी। विशेषज्ञों का कहना था कि इस तरह से पीने से दांतो से इसका सीधा संपर्क नहीं होता है।
मुंह में हो सकते हैं छाले
विशेषज्ञों ने अध्ययन के दौरान पाया कि नींबू में पाया जाने वाले साइट्रिक एसिड के कारण मुंह के अंदुरूनी परत को क्षति पहुंच सकती है। इसके अलावा यह बार -बार छाले होने का कारण भी बन सकता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से मसूड़ों को भी नुकसान हो सकता है।
मिचली हो सकती है
ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने के कारण आपको मिचली की भी शिकायत हो सकती है। नींबू में विटामिन सी पाई जाती है। पेट में इस विटामिन की मात्रा अधिक होने से अम्लों का स्राव भी बढ़ने लगता है इसकी वजह से लोगों को मिचली और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
कितनी मात्रा में नींबू पानी का सेवन सही है?
विशेषज्ञों की मानें तो एक दिन में दो नींबू से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए। नींबू पानी पाने के बाद साफ पानी से कुल्ला जरूर कर लें जिससे दांतों में इसका अवशोषण ज्यादा न होने पाए।