फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: रात में चाहते हैं अच्छी नींद तो सोने से पहले इन चीजों का सेवन है फायदेमंद

Fri, 17 Dec 2021 07:02 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 17 Dec 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
foods that helps you to sleep better and fight insomnia
अच्छी नींद लाने के तरीके - फोटो : iStock

अध्ययनों से प्रमाणित होता है कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना रात में 7-9 घंटे की नींद जरूर पूरी करनी चाहिए। नींद, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर नींद प्राप्त करने के लिए आपको अपना आहार स्वस्थ रखना चाहिए। हम जिस तरीके का भोजन करते हैं, वह हमारी संपूर्ण कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण ही लोगों को नींद से संबंधित तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।



नींद संबंधी विकारों को दूर करने के लिए लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेना शुरू कर देते हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं दवाओं पर बहुत अधिक निर्भर रहने से स्वास्थ्य को और गंभीर नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसे में आपको उन आहारों के सेवन को बढ़ाना चाहिए जो नींद से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकें। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं। 

foods that helps you to sleep better and fight insomnia
शहद के फायदे - फोटो : istock

शहद का सेवन
शहद को वर्षों से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद औषधि के रूप में सेवन किया जाता रहा है। कुछ लोग इसका सेवन चीनी के विकल्प के रूप में भी करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। सोने से पहले शहद का सेवन करना नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में फायदेमंद हो सकता है। एक गिलास गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं।

foods that helps you to sleep better and fight insomnia
रोज पीजिए दूध - फोटो : iStock

रात में पीजिए दूध 
हम में से ज्यादातर लोग अक्सर रात के समय दूध पीते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व, हड्डियों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि रात में दूध पीने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है? कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए रोज रात में दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सोने से पहले गर्म दूध का सेवन तनाव और चिंता को कम करने में भी सहायता करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
foods that helps you to sleep better and fight insomnia
फैटी फिश का सेवन करना है फायदेमंद - फोटो : Pixabay

फैटी फिश
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डिनर में सीफूड खाने से आपकी नींद में फायदा हो सकता है। फैटीफिश जैसे सैल्मन, मैकेरल, एन्कोवी आदि ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत होती हैं जो मूड-बूस्टिंग गुणों के लिए जानी जाती है। नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में यह काफी सहायक हो सकती हैं। रात के खाने में फैटी फिश को शामिल करना विशेष लाभदायक हो सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed