फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आहार विशेषज्ञ की सलाह: हृदय को रखना है स्वस्थ तो आहार में जरूर शामिल करें ये तीन चीजें, क्या आप करते हैं सेवन?

Sun, 11 Jun 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Foods and nutrition in meal to Keep Heart Healthy Know Heart Health Tips in Hindi
हृदय को स्वस्थ रखने वाले आहार - फोटो : istock

हृदय रोगों का जोखिम काफी तेजी से बढ़ रहा है, कम उम्र में भी लोग दिल के धड़कन में अनियमितता, सीने में दर्द जैसी समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं, वैसे तो इन समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं, पर लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी इसका प्रमुख कारण मानी जाती रही है। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को गंभीर हृदय रोगों की समस्या रही है उनमें इसका जोखिम और अधिक हो सकता है।



डॉक्टर कहते हैं, हृदय रोगों से फिलहाल किसी को भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता है, वजह- ज्यादातर लोग सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के शिकार हैं और आहार में हृदय को स्वस्थ रखने वाले पौष्टिक चीजों की मात्रा काफी कम है।

हृदय की छोटी से छोटी समस्याएं भी गंभीर रूप ले सकती हैं, इसलिए इसपर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। आइए आहार विशेषज्ञ से समझते हैं कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन आपके लिए सबसे लाभकारी हो सकता है?

Foods and nutrition in meal to Keep Heart Healthy Know Heart Health Tips in Hindi
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : iStock

क्या है आहार विशेषज्ञ की सलाह?

हृदय स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आहार कैसा होना चाहिए, इस बारे में जानने के लिए हमने पुणे स्थित न्यूट्रिशनिस्ट अमिता सिंह से बातचीत की। वह बताती हैं कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए असल में आपको ज्यादा प्रयास की जरूरत नहीं है। आमतौर पर हमारे दैनिक आहार में वो सभी तत्व मौजूद होते हैं जिससे हृदय को आवश्यक पोषण प्राप्त हो सकता है। बस सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आपके भोजन में ये चीजें अवश्यक हों।

Foods and nutrition in meal to Keep Heart Healthy Know Heart Health Tips in Hindi
ओमेगा -3 हार्ट के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

ओमेगा -3 की बढ़ाएं मात्रा

ओमेगा -3 फैटी एसिड को हृदय की सेहत को बेहतर रखने के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। ओमेगा -3 आपके दिल और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है, ये रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है जिससे अनियमित दिल की धड़कन और हृदय पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम होता है।

कई प्रकार की मछलियों, नट्स और सीड्स (अलसी, चिया सीड और अखरोट) से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Foods and nutrition in meal to Keep Heart Healthy Know Heart Health Tips in Hindi
ऑलिव ऑयल के फायदे - फोटो : istock

अन्य तेलों से ज्यादा लाभकारी है ऑलिव ऑयल

डॉ अमिता कहती हैं, दुनिया के कई देशों में ऑलिव ऑयल की डिमांड बढ़ी है, इसे अध्ययनों में हृदय की सेहत के लिए काफी फायदेमंद पाया गया है। हृदय को स्वस्थ रखने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ऑलिव ऑयल आपकी रक्त वाहिकाओं की रक्षा करता है। इससे रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का जोखिम भी कम होता है। हृदय रोगों से सुरक्षित रहने के लिए शोधकर्ता सभी लोगों को ऑलिव ऑयल का सेवन करने की सलाह देते हैं। 

विज्ञापन
Foods and nutrition in meal to Keep Heart Healthy Know Heart Health Tips in Hindi
अखरोट खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

अखरोट आपके हार्ट के लिए फायदेमंद

दिन में मुट्ठी भर अखरोट का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने का सबसे बेहतर तरीका हो सकता है। यह आपके दिल की धमनियों में इंफ्लामेशन को कम करने में सहायक है। अखरोट ओमेगा-3 एस, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, स्टेरोल्स और फाइबर का भी बेहतर स्रोत है। एक शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने दो महीने तक रोजाना अखरोट का सेवन किया उनके कोलेस्ट्रॉल के स्तर में काफी कमी देखी गई।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed