फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इन चीजों के ज्यादा सेवन के कारण ब्लॉक हो सकती हैं मस्तिष्क की नसें, तुरंत बना लें इनसे दूरी

Sun, 31 Oct 2021 01:46 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 31 Oct 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
food that causes brain stroke, know what not to eat to prevent this
स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा - फोटो : Pixabay

तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि हमारी जीवशैली और खान-पान की आदतों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। खान-पान में पौष्टिकता की कमी के कारण कई प्रकार के रोगों के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेन स्ट्रोक ऐसी ही तेजी से उभरती हुई एक समस्या है, जिसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी को मुख्य कारण मानते हैं। हार्ट एंड स्ट्रोक फाउंडेशन के अनुसार साल 2016 में 91 हजार से अधिक कनाडाई लोगों की मौत स्ट्रोक या हृदय रोगों के कारण हुई। यह हर सात सेकंड में एक मौत के बराबर है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह के अवरुद्ध हो जाने के कारण स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। रक्त का प्रवाह सही से न हो पाने के कारण  मस्तिष्क कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जिससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थितियों में मस्तिष्क में रक्त वाहिका लीक या फट सकती है, इसे रक्तस्रावी स्ट्रोक कहा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खान-पान में सुधार करके इस खतरे से बचा जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए किन चीजों से परहेज करना आवश्यक होता है। 

food that causes brain stroke, know what not to eat to prevent this
जंक फूड हैं नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

ट्रांस फैट वाले प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड या जंक फूड और तले हुए खाद्य पदार्थों में आमतौर पर बहुत अधिक ट्रांस फैट होता है। ट्रांस फैट को सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक प्रकार का फैट माना जाता है क्योंकि यह शरीर में सूजन को बढ़ाता है। शरीर में सूजन को कई गंभीर बीमारियों का कारक माना जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है। 

food that causes brain stroke, know what not to eat to prevent this
नमक की मात्रा को रखें संतुलित - फोटो : iStock

बहुत अधिक नमक का सेवन
बहुत अधिक मात्रा में नमक खाने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा सबसे अधिक होता है। पैकेज्ड फूड में भी नमक की मात्रा अधिक पाई जाती है, इसका ज्यादा सेवन करना हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा देता है। भोजन में नमक की मात्रा को सामान्य रखकर रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
food that causes brain stroke, know what not to eat to prevent this
रेड मीट के नुकसान - फोटो : pixabay

रेड मीट का ज्यादा सेवन है नुकसानदायक
स्ट्रोक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि रोजाना रेड मीट का सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रोक का खतरा 42 प्रतिशत अधिक हो सकता है। रेड मीट में सेचुरेट्ड फैट की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इसका सेवन हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देता है। शोधकर्ताओं ने दस साल तक 35,000 स्वीडिश महिलाओं पर किए गए अध्ययन के आधार पर इस बात की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
food that causes brain stroke, know what not to eat to prevent this
सॉफ्ट ड्रिंक्स के नुकसान - फोटो : Pixabay

सोडा पीना हो सकता है हानिकारक
अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए सोडा पीना कम कर देना चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रोक होने का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में 40 फीसदी अधिक होता है। सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक का अधिक सेवन डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed