फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि 2019: मधुमेह रोगियों के लिए कितना नुकसानदायक है नवरात्रि में व्रत रखना?

Sun, 29 Sep 2019 07:51 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 29 Sep 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
food for diabetic patients in navratri and precautions
diabetes

नवरात्रि का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आपने भी नौ व्रत लेने का मन बना लिया होगा। लेकिन व्रत लेने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर कर लें। हाल ही में जर्नल ऑफ एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया ने मधुमेह ( मधुमेह टाइप 1 और मधुमेह टाइप 2) से ग्रस्त रोगियों के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अगर आप मधुमेह से ग्रस्त हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद आवश्यक है कि नवरात्रि के व्रत के दौरान आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं मधुमेह के रोगियों को किन बात का ध्यान रखना चाहिए। 

food for diabetic patients in navratri and precautions
diabetes

टाइप 2 मधुमेह से ग्रस्त रोगी नवरात्रि का व्रत रख सकते हैं। मगर उन्हें डॉक्टर से अपनी दवाइयों से संबधित सलाह लेनी चाहिए। अगर आप टाइप 2 मधुमेह रोगी हैं और आप नवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं। ऐसे में व्रत लेने से पहले  गेंहू, दाल,नट्स और प्रोटीन प्राप्त मात्रा में लेना चाहिए। अगर आप इन सारी चीज़ों का सेवन प्रयाप्त मात्रा में करते हैं तो इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी , जिससे आपमें व्रत लेने की हिम्मत आएगी। इसके अलावा अगर आप निर्जला व्रत रखना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको व्रत से पहले फलों का जूूस, लौकी और तोरई जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 

food for diabetic patients in navratri and precautions
मधुमेह - फोटो : social media

याद रहे कि व्रत में ज्यादा देर तक भूखा रहना आपके लिए बेहद नुकसानदायक होगा। ज्यादा देर तक भूखे रहने से मधुमेह वाले रोगी में शुगर कम हो सकती है। इस स्थिति में आपको पसीना, कंपकंपी छूटना, धड़कन तेज़ होना जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में मधुमेह के रोगियों का शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर आपको मधुमेह के अलावा  हाइ ब्लडप्रेशर की बीमारी भी है तो भूलकर भी बिना नमक वाला व्रत न रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
food for diabetic patients in navratri and precautions
डायबिटीज

व्रत के दौरान  ज्यादा तेल में बनी चीज़े न खाएं।अत्यधिक तेल के सेवन से इंसुलिन में परेशानी आ  सकती है, इसलिए ज्यादा तेल में बनी चीज़ों का सेवन करने से बचें। व्रत के दौरान अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करते रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed